शेयर बाजार : सेंसेक्स, निफ्टी में रही तेजी
- Details
- Saturday, 18 May 2013 17:44
- Hits: 2
मुम्बई. गत सप्ताह शेयर बाजारों के प्रमुख संवेदी सूचकांकों में करीब एक फीसदी की तेजी दर्ज की गई. सेंसेक्स में सप्ताह भर में 163.80 अंकों यानी 0.81 फीसदी की तेजी दर्ज की गई और यह 20,286.12 अंक पर बंद हुआ. इसी तरह निफ्टी में 80.05 अंकों यानी 1.31 फीसदी की तेजी रही और यह 6,187.30 अंक पर बंद हुआ. बीएससी के मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी रही. मिडकैप में 1.14 फीसदी जबकि स्मालकैप में 0.21 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार (13 मई) को व्यापार घाटा बढ़ने संबंधी आंकड़ों के सामने आने की वजह से सेंसेक्स में तेज गिरावट दर्ज गई और यह 430.65 अंकों यानी 2.14 फीसदी की गिरावट के साथ 19,691.67 पर बंद हुआ. मंगलवार को...
सरकार की पैरवी दरकिनार कर साख घटाने की चेतवानी दी एस एंड पी ने
- Details
- Friday, 17 May 2013 19:47
- Hits: 7
नयी दिल्ली.केन्द्र सरकार की पैरवी अस्वीकार करते हुए बाजार का अध्ययन करने वाली संस्था स्टैंडर्ड एंड पुअर्स (एसएंडपी) ने भारतीय अर्थव्यवस्था की रेटिंग "जंक" करने की चेतावनी जारी की है. एस एंड पी ने आज यहां जारी रिपोर्ट में कहा कि निवेश को बढ़ाने के लिए सरकार के प्रयास अनिश्चित दिशा में है और उनके कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आ रहे है....
भारत और चीन अगले 17 वर्षों में बन जाएंगे सबसे बड़े निवेशक
- Details
- Friday, 17 May 2013 19:40
- Hits: 7
वाशिंगटन.भारत और चीन के वर्ष 2030 तक दुनिया भर में 38 प्रतिशत निवेश के साथ विकासशील देशों में सबसे बड़े निवेशक देश बन जाने की संभावना है. विश्व बैंक की आज यहां जारी रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2030 तक विकासशील देशों के कुल निवेश का 38 फीसदी हिस्सा भारत और चीन से आएगा. विश्व बैंक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मुख्य अर्थशास्त्री कौशिक बसु ने...
BSNL : वायमेक्स इंटरनेट सेवा 4G शुरु
- Details
- Friday, 17 May 2013 14:33
- Hits: 9
इंदौर.विश्व दूरसंचार दिवस के अवसर पर भारत संचार निगम लिमिटेड बीएसएनएल इंदौर ने वायमेक्स सेवा 4 जी आज से शुरू कर दी है . महाप्रबंधक जी एस पाडेंय ने आज बताया कि इंदौर के लिए ये एक नया और रोमान्चकारी अनुभव होगा . जो उपभोक्ता तेजगति का वायरलेस इंटरनेट का उपयोग करना चाहते है वे फोर्थ जनरेशन की इस दूरसंचार सेवा का रोमान्चक लाभ उठा पाएंगे ....
सेंसेक्स में 39 अंकों की तेजी
- Details
- Friday, 17 May 2013 09:47
- Hits: 6
मुम्बई. देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को मामूली तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 38.79 अंकों की तेजी के साथ 20,286.12 पर तथा निफ्टी 17.40 अंकों की तेजी के साथ 6,187.30 पर बंद हुआ। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 20.27 अंकों की तेजी के साथ 20,267.60 पर...
सोने की मांग में 27 % की वृद्धि
- Details
- Thursday, 16 May 2013 22:25
- Hits: 24
नई दिल्ली.सोने की वैश्विक मांग में 13 प्रतिशत की कमी के बावजूद वर्तमान वर्ष की पहली तिमाही, जनवरी से मार्च के दौरान भारत में सोने की मांग में 27 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई. इस दौरान 256.5 टन सोने की मांग रही. यह जानकारी गुरुवार को विश्व स्वर्ण परिषद ने दी. विश्व स्वर्ण परिषद भारत के प्रबंध निदेशक पी.आर. सोमासुंदरम ने मीडिया को...
बजाज ऑटो के मुनाफे में मामूली वृद्धि
- Details
- Thursday, 16 May 2013 19:50
- Hits: 7
नई दिल्ली.दोपहिया व तिपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी बजाज ऑटो के शुद्ध लाभ में वर्ष 2012-13 के दौरान मामूली वृद्धि हुई है. वित्त वर्ष 2012-13 के दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ 3,004 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,044 करोड़ रुपये हो गया है. कंपनी के आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन अवधि के दौरान पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी की कुल आय...
रिलायंस कैपिटल का मुनाफा 77 फीसदी बढ़ा
- Details
- Thursday, 16 May 2013 18:47
- Hits: 6
मुंबई.रिलायंस कैपिटल ने गुरुवार को कहा कि 31 मार्च को समाप्त हुए वित्त वर्ष के दौरान इसके शुद्ध लाभ में 77 फीसदी की वृद्धि हुई है और यह 812 करोड़ रुपये पहुंच गया. अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस समूह की कंपनी ने कहा कि इसकी समेकित आय में 13 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और यह 7,519 करोड़ रुपये पहुंच गया. यह वृद्धि सामान्य बीमा, वाणिज्यिक...
मण्णपुरम फाइनेंस को 141.43 करोड़ का घाटा
- Details
- Thursday, 16 May 2013 14:40
- Hits: 6
मुंबई. गैर बैकिंग वित्त कंपनी मण्णपुरम फाइनेंस की गैर निष्पादित परिसंपत्तियों में इजाफा और परिचालन से होने वाली आय में गिरावट की वजह से समाप्त वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में कंपनी एक साल पहले की इसी अवधि में 186.95 करोड़ रुपए के शुद्ध लाभ की तुलना में 141.43 करोड रुपए के नुकसान में पहुंच गई. कंपनी की परिचालन से होने वाली आय जनवरी-मार्च...
बिजनेस 



