BSNL : वायमेक्स इंटरनेट सेवा 4G शुरु
- Details
- Friday, 17 May 2013 14:33
- Hits: 15
इंदौर.विश्व दूरसंचार दिवस के अवसर पर भारत संचार निगम लिमिटेड बीएसएनएल इंदौर ने वायमेक्स सेवा 4 जी आज से शुरू कर दी है . महाप्रबंधक जी एस पाडेंय ने आज बताया कि इंदौर के लिए ये एक नया और रोमान्चकारी अनुभव होगा . जो उपभोक्ता तेजगति का वायरलेस इंटरनेट का उपयोग करना चाहते है वे फोर्थ जनरेशन की इस दूरसंचार सेवा का रोमान्चक लाभ उठा पाएंगे . उपभोक्ता के द्वारा बुकिंग कराए जाने के 48 घंटे की समय सीमा में उसके यहां कनेक्शन प्रारंभ कर दिया जाएगा. इस सेवा में 220 रूपए से लेकर 7000 रूपए प्रतिमाह के विभिन्न प्लान है . उन्होंने कहा कि वायरलैस हाईस्पीड इंटरनेट सेवा 4 जी के तहत शहर भर में कनेक्शन उपलब्ध रहेगे...
मिनी ओपेरा ने किया मोबाइल कंपनियों के साथ करार
- Details
- Wednesday, 08 May 2013 19:20
- Hits: 6
नयी दिल्ली. इंटरनेट के लिए साफ्टवेयर बनाने वाली कंपनी ओपेरा सॉफ्टवेयर ने ओपेरा मिनी मोबाइल वेब ब्राउजर इंस्टॉल करने के लिये सात भारतीय मोबाइल कंपनियों के साथ गठबंधन किया है . ओपेरा सॉफ्टवेयर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लार्स बोएलसन ने आज यहां कहा कि भारतीय मोबाइल फोन बाजार की सात प्रमुख कंपनियों कारबोन, लावा, सेलकोन, इंटेक्स,...
भारती एयरटेल कतर फाउंडेशन को 5 %हिस्सेदारी बेचेगी
- Details
- Friday, 03 May 2013 15:39
- Hits: 23
नई दिल्ली. देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता कम्पनी भारती एयरटेल ने शुक्रवार को कहा कि वह दोहा के कतर फाउंडेशन एंडोमेंट को 1.26 अरब डॉलर में पांच फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी. समझौते के मुताबिक कतर फाउंडेशन एंडोमेंट (क्यूईएफई) 340 रुपये प्रति शेयर की दर से कम्पनी के 19 करोड़, 98 लाख, 70 हजार, छह नए शेयर खरीदेगी. जिसका कुल मूल्य...
मारुति सुजुकी की बिक्री 3 फीसदी घटी
- Details
- Wednesday, 01 May 2013 14:07
- Hits: 11
चेन्नई.देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कम्पनी मारुति सुजुकी ने अप्रैल 2013 में एक साल पहले के मुकाबले तीन फीसदी कम कारें बेचीं. कम्पनी ने यह जानकारी बुधवार को दी. कम्पनी ने एक बयान में कहा कि पिछले महीने 97,302 कारें बिकीं (90,523 की घरेलू बिक्री, 6,779 का निर्यात), जबकि अप्रैल 2012 में 1,00,415 कारें बिकी (90,255 की घरेलू बिक्री, 10,160...
टीवीएस मोटर की बिक्री अप्रैल में घटी
- Details
- Wednesday, 01 May 2013 14:05
- Hits: 9
चेन्नई. दुपहिया और तिपहिया वाहन निर्माता कम्पनी टीवीएस मोटर कम्पनी लिमिटेड ने बुधवार को कहा कि उसने अप्रैल में 1,65,214 वाहन बेचे, जबकि अप्रैल 2012 में कम्पनी ने 1,74,455 वाहन बेचे थे. चेन्नई की कम्पनी ने एक बयान में कहा कि उसने पिछले महीने 1,60,502 दुपहिया वाहन (घरेलू बिक्री 1,42,794, निर्यात 17,708) बेचे, जबकि अप्रैल 2012 में...




