सेंसेक्स में मामूली तेजी
- Details
- Friday, 11 January 2013 10:00
- Hits: 96
मुम्बई. देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को मामूली तेजी दर्ज की गई. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 0.09 अंकों की तेजी के साथ 19,663.64 पर और निफ्टी 17.35 अंकों की गिरावट के साथ 5,951.30 पर बंद हुआ. बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 150.09 अंकों की तेजी के साथ 19,813.64 पर खुला और 0.09 अंकों और लगभग शून्य फीसदी की तेजी के साथ 19,663.64 पर बंद हुआ. दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 19,839.80 के ऊपरी और 19,619.83 के निचले स्तर को छुआ. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 43.75 अंकों की तेजी के साथ 6,012.40 पर खुला और 17.35 अंकों यानी 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 5,961.30 पर बंद हुआ. दिन के कारोबार में निफ्टी ने 6,018.85 के ऊपरी और 5,940.60 के निचले स्तर को छुआ. मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई. मिडकैप 108.53 अंकों की गिरावट के साथ 7,156.88 पर और स्मॉलकैप 119.75 अंकों की गिरावट के साथ 7,454.76 पर बंद हुआ. बीएसई के 13 में से 3 सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई. सूचना प्रौद्योगिकी (9.34 फीसदी), प्रौद्योगिकी (6.57 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.21 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई.





