चार दिन रद्द रहेगी मनेन्द्रगढ़-अंबिकापुर-अनूपपुर पैसेंजर
- Details
- Thursday, 23 May 2013 05:52
- Hits: 11
बिलासपुर. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में विभिन्न स्टेशनों में समपार फाटकों के स्थान पर सीमित ऊंचाई के सब-वे बनाया जा रहा है. जिसकी लांचिंग के चलते चार दिनों तक मनेन्द्रगढ़-अंबिकापुर-अनूपपुर पैसेंजर रद्द रहेगी. जिससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है. रेलवे द्वारा जोन के सभी समपार फाटकों को बंद करने का कार्य किया जा रहा है. गाड़ियों में लगा अतिरिक्त स्थाई और अस्थाई कोच- रेलवे द्वारा दुर्ग-दानापुर के बीच चलने वाली साउथ बिहार एक्सप्रेस में एक एसी थ्री और स्लीपर, सिकंदराबाद से दरभंगा चलने वाली टेÑन में तीन अतिरिक्त स्लीपर कोच के साथ चलाया जायेगा. इसके अलावा रायगढ़ से गोंदिया के बीच चलने वाली जन शताब्दी एक्सप्रेस...
युवती को अपनी इच्छा अनुसार रहने की आजादी
- Details
- Thursday, 23 May 2013 00:35
- Hits: 22
बिलासपुर अंतर्जातीय विवाह के मामले पर आज सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट के वेकेशन जज ने बुआ के घर रह रही युवती को अपनी इच्छा अनुसार रहने की अनुमति देते हुए इस संबंध में एसडीएम के समक्ष शपथ पत्र में आवेदन देकर अपनी इच्छा बताने को कहा गया है. साथ ही पुलिस को युवती को पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था मुहैया करने का निर्देश दिया है. मालूम हो कि...
दुल्हन बदलने पर लौट रही बारात को वधु पक्ष ने बंधक बनाया
- Details
- Monday, 20 May 2013 15:13
- Hits: 82
जांजगीर. जांजगीर में विवाह के दौरान एक अनोखी घटना देखने को मिली. क्षेत्र के एक गोंड परिवार के घर वर पक्ष जब बारात लेकर पहुंचा तो बारातियों को पता चला कि दुल्हन बदल दी गई है, जिस पर बारातियों ने हंगामा करते हुए वधु पक्ष पर दुल्हन बदल देने का आरोप लगाते हुए बारात वापस ले जाने लगे. तभी वधु पक्ष ने वर पक्ष के आरोप को गलत बताते हुए...
एटीएम कार्ड से ठगी, तीन आरोपी रिमांड पर
- Details
- Wednesday, 22 May 2013 01:31
- Hits: 13
बिलासपुर. फोन के माध्यम से एटीएम कार्ड की जानकारी लेकर ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को सरकंडा पुलिस ने पूछताछ के लिये 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है. उनसे पूछताछ जारी है. इसके अलावा अन्य थानों से भी एटीएम के कार्ड की ठगी से संबंधित जानकारी पुलिस ने मंगाई. गौरतलब है कि लंबे समय से फोन के माध्यम से एटीएम कार्ड की जानकारी...
नशे में धुत पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या
- Details
- Monday, 20 May 2013 11:28
- Hits: 10
पत्थलगांव. पत्थलगांव के किलकिला गांव में रविवार को पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी. इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने दोनों के शवों को हिरासत में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल हत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की पतासाजी में जुटी है. पुलिस के मुताबिक नशे की हालत में पति...
मासूम से दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार
- Details
- Wednesday, 22 May 2013 01:28
- Hits: 14
बिलासपुर माता-पिता के कामकाज में जाने के बाद घर में अकेली एक पांच वर्षीय बच्ची को परिचित युवक ठंडा पेय पदार्थ पिलाने के नाम पर बहला फुसला कर अपने साथ ले गया और उससे दुष्कर्म किया. मां के काम पर लौटने के बाद पीड़िता ने उसे घटना की जानकारी दी. इस मामले में सरकंडा पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. इस सम्बन्ध में मिली...
मोटरसाइकिल मोबाइल के लिए नाबालिग छात्र ने की चोरी
- Details
- Sunday, 19 May 2013 22:53
- Hits: 14
बिलासपुर.बिलासपुर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के जूना बिलासपुर का एक नाबालिग लड़के ने मोबाइल और मोटर साइकिल की चाहत में पड़ोसी के घर से चोरी किये गए अढ़ाई लाख रूपयों के जेवरात बेचने के प्रयास के दौरान पुलिस की गिरफ्त में आ गया. सहायक पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने आज पत्रकारों को बताया कि 13 मई को जूना बिलासपुर वार्ड के स्वपनिल...
कोरबा जिले में बंद कारखाना फिर से शुरू कराने के प्रयास
- Details
- Monday, 20 May 2013 16:36
- Hits: 15
कोरबा.केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री चरणदास महंत ने कहा है कि छत्तीसगढ के कोरबा जिले में फर्टिलाइजर कार्पोरेशन आफ इंडिया के बंद हो चुके खाद कारखाने को दोबारा शुरू करने का प्रयास प्रारंभ हो गया है. महंत ने कल यहां पत्रकारों को बताया कि पहले यहां पर कोयला आधारित खाद कारखाने की योजना बनायी थी, लेकिन यह तकनीक पुरानी है और घाटे का सौदा साबित हो...
विकास यात्रा की वालपेंटिंग मिटाने पर विवाद
- Details
- Sunday, 19 May 2013 18:52
- Hits: 4
कोरबा.छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की विकास यात्रा की वालपेंटिंग मिटाकर नगर निगम कोरबा ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित नगर निगम की इस कार्रवाई से पार्टी नेताओं में गहरा रोष है. मुख्यमंत्री एक जून को विकास यात्रा पर कोरबा आ रहे हैं. उनके प्रवास के प्रचार-प्रसार के लिए पूर्व महापौर लखनलाल देवांगन...





