वृद्ध दंपत्ति की नृशंस हत्या
- Details
- Sunday, 19 May 2013 01:34
- Hits: 3
जगदलपुर. स्थानीय राजमहल परिसर में बीती रात अज्ञात लोगों द्वारा एक वृद्ध दंपत्ति की नृशंस हत्या कर दिये जाने से समूचे शहर में आज सनसनी फैल गयी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं पुलिस अधीक्षक मयंक श्रीवास्तव ने भी मौका-ए-वारदात का मुआयना किया. बताया जाता है कि रोज की तरह आज भी उनके यहां काम करने वाले नौकर पहुंचे और दोनों को मृत देख पुलिस को खबर की. पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है. बीच शहर में इस दोहरे हत्याकाण्ड से पुलिस भी सकते में है. मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय सुभाष वार्ड स्थित राजमहल परिसर निवासी विमल दास 68 वर्ष व उनकी पत्नी लावण्या दास 65 वर्ष अपने घर में आज सुबह मृत पाये गये. श्री दास अपने घर...
पुलिस और नक्सली मुठभेड़ में नक्सली ढेर, एक जवान शहीद
- Details
- Saturday, 18 May 2013 14:54
- Hits: 25
जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर हो गया तथा कोबरा बटालियन के एक जवान शहीद होने के साथ तीन घायल हो गए. पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के एलकमेटा गांव में कोबरा बटालियन 208 कंपनी का बेस कैम्प स्थापित किया गया है. शुक्रवार की देर रात करीब 100 सशस्त्र...
रमन्ना को मिली नक्सली कमान!
- Details
- Saturday, 18 May 2013 02:22
- Hits: 19
जगदलपुर. दो प्रमुख नक्सली संगठन पीपुल्सवार व एम.सी.सी. के विलय से बना नया नक्सली संगठन भाकपा माओवादी एक दशक बाद पुन: संगठनात्मक बदलाव के दौर से गुजर रहा है. माओवादियों का सबसे मजबूत गढ़ दण्डकारण्य जिसकी कमान कोसा उर्फ कटकम सुदर्शन के पास थी को बदलकर रमन्ना उर्फ राऊला श्रीनिवासराव को सौंप दी गयी है. इसके साथ-साथ दण्डकारण्य में...
नक्सलियों ने मिक्सर मशीन को फूंका
- Details
- Saturday, 18 May 2013 02:26
- Hits: 6
दंतेवाड़ा/किरन्दुल. किरन्दुल के पटेलपारा में नक्सलियों ने शुक्रवार की देर रात एक मिक्सर मशीन में आग लगा दी. बताया जा रहा है कि उक्त मिक्सर मशीन का उपयोग किरन्दुल-जगरगुण्डा सड़क मार्ग पर पुल निर्माण में किया जा रहा था, इसी दौरान माओवादियों ने आगजनी की वारदात को अंजाम दे दिया. जानकारी के मुताबिक गुरूवार-शुक्रवार की...
होटल से संदिग्ध हालत में पकड़ाये दो जोड़े
- Details
- Friday, 17 May 2013 00:01
- Hits: 40
जगदलपुर. शहर के एक होटल से क्राईम ब्रांच की टीम ने दो युवक व दो युवतियों को आपत्तिजनक हालत में धर दबोचा है. आरोपियों के पास से पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्रियां भी बरामद की है. उन्हें गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गयी. बाद में उन्हें न्यायालय में पेश किया गया. मिली जानकारी के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर पुलिस अधीक्षक मयंक श्रीवास्तव...
धोखेबाज प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज
- Details
- Saturday, 18 May 2013 02:26
- Hits: 13
कांकेर. प्रेमिका को धोखा देकर मंगेतर के साथ फरार होने वाले आरोपी के खिलाफ अंतत: दुधावा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. लेकिन प्रेमिका के शिकायत से पूर्व ही आरोपी फरार हो चुका है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है. दुधावा चौकी में पिछले दिनों केशकाल क्षेत्र की एक 21 वर्षीय युवती पहुंचकर सरोना निवासी शिवेन्द्र जैन पिता भरत जैन पर उसके साथ दो साल...
सात हजार रूपये क्विंटल में बिका अमचूर
- Details
- Thursday, 16 May 2013 23:53
- Hits: 6
जगदलपुर. स्थानीय कृषि उपज मण्डी में इन दिनों अमचूर की बम्पर आवक हो रही है. वहीं आज प्रतिक्विंटल अमचूर 7 हजार रूपये में खरीदा गया. बताया जाता है कि इन दिनों अच्छे क्वालिटी के अमचूर पहुंचने के कारण में कीमतों में उछाल आयी है. इसके साथ ही मण्डी के मजदूरों को भी भरपूर काम मिल रहा है. गौरतलब है कि इस साल अंचल में आम की अच्छी पैदावार हुई...
पैसे नहीं देने पर रोकी लाश
- Details
- Saturday, 18 May 2013 02:22
- Hits: 9
कांकेर. जिला मुख्यालय में संचालित मदर मेरी अस्पताल में शुक्रवार को मानवता एक बार फिर शर्मसार हो गई. ईलाज के दौरान मौत हुए आदिवासी युवक के शव को पैसा जमा नही होने के कारण अस्पताल प्रशासन ने रोके रखा. जिला व पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची तब जाकर आठ घण्टे बाद शव परिजनों को सौंपा गया.घटना की जानकारी मिलने पर कव्हरेज के लिए पहुंचे...
नक्सलियों ने ध्वस्त किया पवनचक्की का टॉवर
- Details
- Thursday, 16 May 2013 23:50
- Hits: 10
जगदलपुर. कोंडागांव जिला अंतर्गत केशकाल ब्लॉक के ग्राम बेड़मा में स्थापित पवनचक्की के टॉवर को नक्सलियों ने पिछले दिनों निशाना बनाया और उसे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर गिरा दिये. बताया जाता है कि क्रेड़ा ने पवन ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने चेन्नई की एक कंपनी को टेस्टिंग के लिए टॉवर लगा कर उसमें विडमील लगाया गया था. गौरतलब है कि क्रेड़ा ने...





