यात्री बस से कट्टा व बुलेट जप्त
- Details
- Saturday, 12 January 2013 19:15
- Hits: 50
अंतागढ़/कांकेर/जगदलपुर.छत्तीसगढ के कांकेर जिले में पुलिस ने एक यात्री बस से एक कट्टा और 35 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. पुलिस अधीक्षक राहुल भगत ने आज यहां बताया कि मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार की रात पुलिस ने दल्ली राजहरा से नारायणपुर जा रही भारत ट्रेव्हल्स को कांकेर जिले के रावघाट थाने क्षेत्र में रोककर तलाशी ली. जहां बस की सीट के उपर वाली बर्थ में एक पिट्ठू बैग लावारिस हालत में मिला जिसे बड़ी सावधानी से बस से उतारा गया. इस बैग में आसमानी कलर का 1 स्कूल ड्रेस का सर्ट,1 हेण्ड ग्रेनेड, 31 नग एस.एल.आर. के जिन्दा कारतूस, 1 नग देशी कट्टा व 6 नग ट्रेसर बरामद हुआ. उन्होंने बताया कि यह हथियार बस में किसने रखा और कहां ले जाया जा रहा था. इस बात की गहन छानबीन की जा रही है. बस को जव्त कर चालक से कड़ी पूछताछ की जा रही है.
लोकप्रिय खबरें:
- उड़नपरी आदिवासी बालिका के पैर काटे - 30/04/2013 20:13
- मां-बेटी से सामूहिक बलात्कार - 25/05/2013 01:00
- कथित नक्सली भाईयों के शव के लिए भटकते रहे परिजन - 03/05/2013 01:16
- संजीवनी बूटी की तरह है डुडूम मछली - 15/05/2013 09:36
- मारेंगा दूरदर्शन केन्द्र पर नक्सली हमला, 4 जवान शहीद, एक घायल - 12/05/2013 14:22





