•  
  •  
  •  

Sun05262013

Last update11:10:21 AM

ब्रेकिंग न्यूज़
Back मुख्य पृष्ठ क्रिकेट द. अफ्रीकी दौरे के लिए पाक टीम तैयार

द. अफ्रीकी दौरे के लिए पाक टीम तैयार

User Rating:  / 0

इस्लामाबाद. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इस महीने के आखिर में दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जा रही अपनी 16 सदस्यीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के नामों की घोषणा कर दी है. सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक चयनकर्ताओं ने शुक्रवार को टीम के कप्तान के रूप में मिस्बाहुल हक को बरकरार रखा. इसके अलावा बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज अब्दुर रहमान को टीम में वापस लिया गया है. डोप टेस्ट में फेल होने के बाद कुछ समय के लिए रहमान के खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था. भारत में अच्छा प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान को दुनिया की नंबर एक दक्षिणी अफ्रीकी टीम के खिलाफ खेलने का मौका दिया गया है. सात फुट एक इंच लंबे इरफान को क्रिकेट में अब तक का सबसे लंबा खिलाड़ी माना जाता है. उन्होंने दो ट्वेंटी-20 और पांच एक दिवसीय मैच खेले हैं और उन्हें टेस्ट मैच खेलने का मौका मिलने का इंतजार था. चयनकर्ताओं ने आश्चर्यजनक रूप से तीनों अकमल बंधुओं कमरान, उमर और अदनान में से किसी को भी टीम में जगह नहीं दी है. हरीश सोहैल और फैसल इकबाल भी टीम में जगह पाने में कामयाब हुए हैं, जबकि बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज नासिर जमशेद को भी टीम के लिए चुना गया है. पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में अंडर 19 विश्व कप के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले मध्यम गति के गेंदबाज इशान आदिल को पहली बार खेलने का मौका दिया जा रहा है. इशान ने प्रथम श्रेणी के 10 घरेलू मैचों में 56 विकेट झटके हैं. दक्षिण अफ्रीका में पाकिस्तानी टीम तीन टेस्ट मैच, दो टी-20, पांच एक दिवसीय मैच खेलेगी. 25 जनवरी से बफैलो पार्क में दक्षिण अफ्रीकी इन्विटेशन-11 के खिलाफ चार दिवसीय मैचों से पाकिस्तानी टीम अपने दौरे की शुरुआत करेगी. पाकिस्तानी टीम का दो महीने तक चलने वाला दौरा 24 मार्च को समाप्त होगा. बेनोनी में पांचवें और अंतिम एक दिवसीय मैच के साथ दौरे का समापन होगा. टी-20 और एक दिवसीय के लिए दो अलग-अलग दलों की घोषणा बाद में की जाएगी.