गलत था संन्यास का फैसला : रहीम
- Details
- Monday, 13 May 2013 17:23
- Hits: 8
हरारे.बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान पद से इस्तीफा दे चुके मुशफिकुर रहीम ने स्वीकार किया है कि कप्तानी छोड़ने का उनका फैसला गलत था. मुशफिकुर ने कहा कि वह अपने फैसले पर अडिग रहेंगे लेकिन अगर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) उनकी पुनर्नियुक्ति के बारे में विचार करता है तो वह उसके फैसले का सम्मान करेंगे. बुलावायो में खेले गए तीसरे एकदिवसीय मुकाबले के बाद मुशफिकुर ने संन्यास की घोषणा की थी. उन्होंने कहा था कि ट्वेंटी-20 मुकाबलों के बाद वह कप्तानी छोड़ देंगे. इसके बाद बांग्लादेश ने बुलावायो में ही खेले गए पहले ट्वेंटी-20 मैच में जिम्बाब्वे को 4 रनों से हरा दिया. मैच के बाद मुशफिकुर ने अपने पुराने फैसले पर खेद व्यक्त किया. कप्तान ने...
स्टार खिलाड़ियों को करें बाहर-सुनील
- Details
- Sunday, 12 May 2013 18:19
- Hits: 14
नयी दिल्ली.आईपीएल छह में 12 पराजय झेल चुके पुणे वारियर्स को पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर की सलाह है कि वह स्टार खिलाड़ियों को बाहर कर दे और महाराष्ट्र में भी प्रतिभाओं को ढूंढें. गावस्कर ने कहा "पुणे टीम में बड़े-बड़े नामों ने खासा निराश किया है और अब समय है कि महाराष्ट्र के युवाओं को मौका दिया जाए. इससे टीम को मदद मिलेगी और...
बेहतरीन कप्तान हैं धोनी : पीटरसन
- Details
- Friday, 03 May 2013 18:13
- Hits: 25
नयी दिल्ली.भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी का लोहा दूसरे देशों के दिग्गज खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज केविन पीटरसन भी मानते हैं. आईपीएल के छठे सत्र से अपने घुटने की चोट के कारण बाहर हो गए पीटरसन ने यहां एक प्रमोशनल कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा "चेन्नई सुपरकिंग्स एक बेहतरीन टीम है और उससे भी...
गेल और धोनी पर रहेंगी निगाहें
- Details
- Saturday, 11 May 2013 18:07
- Hits: 6
दुबई.दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ए बी डीविलियर्स ने कहा है कि अगले महीने खेली जाने वाली चैंपियन्स ट्राफी में वेस्टइंडीज के ओपनर क्रिस गेल और भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आकर्षण का केंद्र होंगे. आईपीएल में सबसे पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक गेल ने पिछले सीजन की तरह मौजूदा संस्करण में भी अपना जलवा बरकरार रखा है. आईपीएल छह के एक मैच में पुणे...
इंडीज दौरे पर टेस्ट मैच नहीं
- Details
- Tuesday, 30 April 2013 17:15
- Hits: 6
पोर्ट ऑफ स्पेन.वेस्टइंडीज क्रिकेट संघ (डब्ल्यूआईसीबी) ने घोषणा की है कि वेस्टइंडीज के दौरे पर आ रही पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ पूर्व योजना के अनुसार ही मैच होंगे, लेकिन इस दौरे पर कोई टेस्ट मैच नहीं खेला जाएगा. पिछले महीने डेव कैमरन के डब्ल्यूआईसीबी के अध्यक्ष तथा इमैनुएल नाथन के उपाध्यक्ष चुने जाने के बाद डब्ल्यूआईसीबी...

