•  
  •  
  •  

Wed06192013

Last update04:25:55 PM

ब्रेकिंग न्यूज़

थेम्स नदी पर करेंगे प्रैक्टिस

थेम्स नदी पर करेंगे प्रैक्टिस
लंदन. आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के खिलाड़ी एक प्रचार कार्यक्रम के तहत थेम्स नदी पर अनोखे तरीके से क्रिकेट का अभ्यास करेंगे. इस अभ्यास सत्र के लिए एक बड़े बार्ज (बड़ी नाकाओं को खींचने वाली सपाट नौका) पर पिच बनाई गई है. यह पिच मशहूर टॉवर ब्रिज के सामने बनाई गई है. कप्तान माइकल क्लार्क, शेन वॉटसन, क्रिस रोजर्स, जेम्स फॉल्कनर और मिशेल स्टार्क इस तैरती पिच पर एक साथ अभ्यास करेंगे. यह प्रचार कार्यक्रम 10 जुलाई से इंग्लैंड के साथ होने वाली ऐतिहासिक एशेज श्रृंखला के लिए आयोजित किया गया...

डेल स्टेन के खेलने की उम्मीद

डेल स्टेन के खेलने की उम्मीद
लंदन.अपने तेज गेंदबाज डेल स्टेन की फिटनेस परेशानी के बावजूद दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ए बी डीविलियर्स को उम्मीद है कि स्टेन इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार को चैम्पियंस ट्राफी सेमीफाइनल में खेलेंगें . स्टेन की फिटनेस इस समय दक्षिण अफ्रीका के लिए चिंता का विषय है. टीम प्रबंधन उनके बारे में कोई भी फैसला बुधवार को मैच की सुबह करेगा. स्टेन अपनी ग्रोइन...

सरफराज खान अंडर-19 टीम में

सरफराज खान अंडर-19 टीम में
आजमगढ़.भारत के उभरते क्रिकेटर सरफराज खान का सिलेक्शन अंडर-19 टीम में हो गया है. सरफराज के अंडर-19 टीम में चुने जाने से जिले के खिलाड़ी और फैन्स गदगद हैं. प्लेयर्स इसे जिले के लिए बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं. आजमगढ़ विकास संघर्ष समिति और जिला क्रिकेट संघ ने रोडवेज स्थित जिला कार्यालय में समारोह का आयोजन कर सरफराज के पिता और उनके कोच नौशाद...

सीपीएल से बाहर हुए चंद्रपॉल

सीपीएल से बाहर हुए चंद्रपॉल
ब्रिजटाउन.वेस्टइंडीज के मध्यक्रम के बल्लेबाज शिवनारायन चंद्रपॉल को इंग्लिश काउंटी टीम डर्बीशायर के साथ अनुबंध से बंधे होने के कारण पहले कैरेबीयन प्रीमियर लीग (सीपीएल) से बाहर रहना पड़ रहा है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सीपीएल के आयोजकों ने कहा कि चंद्रपॉल ने सीपीएल के साथ अपने चुनाव को लेकर एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किया है,...

वनडे में 11 हजारी बने जयवर्धने

वनडे में 11 हजारी बने जयवर्धने
लंदन.श्रीलंका के पूर्व कप्तान और सबसे अनुभवी बल्लेबाज माहेला जयवर्धने ने एकदिवसीय क्रिकेट में 11 हजार रन पूरे करने की शानदार उपलब्धि आज हासिल कर ली. माहेला आईसीसी चैम्पियंस ट्राफी में आस्ट्रेलिया के खिलाफ ग्रुप.ए. मैच में अपनी पारी का 62 वां रन बनाने के साथ ही इस मुकाम पर पहुंच गए. उन्होंने 394 वें मैच में जाकर 11 हजार रनों का आंकडा पार...

क्रिकेटरों को निखारने कोच जरूरी

क्रिकेटरों को निखारने कोच जरूरी
विजयवाड़ा.पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने कहा है कि देश में अच्छे क्रिकेटरों को तैयार करने के लिए बुनियादी ढांचे में सुधार नहीं बल्कि अच्छे कोचों की जरूरत है.आंध्रप्रदेश के गुंटूर जिले के मंगलागिरी में आंध्र क्रिकेट संघ एएसीए की अकादमी का उद्घाटन करने पहुंचे लक्ष्मण ने कहा कि बिना अच्छे कोच के अच्छा क्रिकेटर बनना संभव ही...

बल्लेबाजों ने किया निराश - मैकुलम

बल्लेबाजों ने किया निराश - मैकुलम
कार्डिफ.न्यूजीलैंड के कप्तान व्रैंडन मैकुलम ने चैंपियन्स ट्राफी मैच में इंग्लैंड के हाथों 10 रन से मिली हार के लिए टीम के बल्लेबाजों को जिम्मेदार ठहराया है. मैच के बाद व्रैंडन ने बेहद ही निराशाजनक लहजे में कहा "हमारे पास अच्छा मौका था, लेकिन हमने उसे गंवा दिया." वर्षा बाधित मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने मात्र 62 रन तक अपने पांच...

वेस्टइंडीज-ए की कमान स्मिथ को

वेस्टइंडीज-ए की कमान स्मिथ को
किंग्स्टन. इसी सप्ताह यहां अर्नास वेल में श्रीलंका ए टीम के खिलाफ होने वाले दो ट्वेंटी20 मैचों में वेस्टइंडीज ए टीम की कप्तानी ड्वेन स्मिथ करेंगे. समाचार एजेंसी सीएमसी के अनुसार, हाल ही में संपन्न हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले स्मिथ वेस्टइंडीज की ट्वेंटी20 विश्वकप चैम्पियन टीम के उन चार...

वार्नर के लिए जगह बनाना मुश्किल

वार्नर के लिए जगह बनाना मुश्किल
सिडनी.आस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने कहा है कि उनकी टीम के ओपनर डेविड वार्नर का इंग्लिश खिलाड़ी के साथ मारपीट की घटना के बाद अगले महीने शुरू होने जा रही एशेज सीरीज के लिए टीम में जगह बनाना मुश्किल होगा. सिडनी के डेली टेलीग्राफ में कलार्क ने अपने लेख में कहा कि वार्नर का इंग्लिश खिलाड़ी जोरूट के साथ मारपीट करने की घटना शर्मनाक और दुखद...