•  
  •  
  •  

Mon05202013

Last update01:15:04 PM

ब्रेकिंग न्यूज़

अमला के शतक से SA मजबूत

User Rating:  / 0

पोर्ट एलिजाबेथ.जोरदार फार्म में चल रहे हाशिम अमला (नाबाद 106) के 19वें शतक की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन आज चार विकेट पर 325 रन का मजबूत स्कोर बना लिया. अमला ने 211 गेंदों पर नाबाद 106 रन में आठ चौके लगाए. अमला ने कप्तान ग्रीम स्मिथ (54) के साथ दूसरे विकेट के लिए 92 रन (ए बी डीविलियर्स 51) के साथ चौथे विकेट के लिए 86 रन और फाफ डू प्लेसिस (नाबाद 69) के साथ पांचवें विकेट के लिए अविजित साझेदारी में 102 रन जोड़ डाले. टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे दक्षिण अफ्रीका ने ओपनर अल्वीरो पीटरसन (21) को 29 के स्कोर पर गंवाया. लेकिन इसके बाद अमला ने उपयोगी साझेदारियां करते हुए मेजबान टीम को मजबूत स्कोर पर पहुंचा दिया. जैक्स कैलिस आठ रन बनाकर आउट हुए. स्मिथ ने 88 गेंदों पर 54 रन में आठ चौके, डीविलियर्स ने 8., गेंदों पर 51 रन में छह चौके और डू प्लेसिस ने 112 गेंदों पर नाबाद 69 रन में आठ चौके और एक छक्का लगाया. दक्षिण अफ्रीका ने लंच तक एक विकेट पर 99 रन और चायकाल तक तीन विकेट पर 191 रन बनाए थे. न्यूजीलैंड की तरफ से डग व्रेसवेल ने 70 रन पर दो विकेट, नीलवागनेर ने 88 रन पर एक विकेट और जीतन पटेल ने 60 रन पर एक विकेट लिया.