•  
  •  
  •  

Sat05182013

Last update06:10:06 PM

ब्रेकिंग न्यूज़

धोनी के 150 छक्के पूरे

User Rating:  / 0

नई दिल्ली. भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने एकदिवसीय अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में 150 छक्के पूरे कर लिए हैं और यह उपलव्धि हासिल करने वाले वह दुनिया के आठवें बल्लेबाज बन गए हैं. धोनी ने इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में पहले वनडे में अपनी 32 रन की पारी के दौरान चार छक्के मारे और इसके साथ ही उन्होंने वनडे में 150 छक्के पूरे कर लिए. धोनी ने आस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट (149) को पीछे छोड़ा. भारतीय कप्तान 215 मैचों में 150 छक्कों की उपलव्धि पर पहुंचे हैं. वह इसके अलावा वनडे में 543 चौके भी मार चुके हैं. उनके खाते में 52.13 के प्रभावशाली औसत से 7143 रन हैं. धोनी से आगे अब न्यूजीलैंड के क्रिस केर्न्स (153), आस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (162), भारत के सौरभ गांगुली (190), वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (193), भारत के सचिन तेंदुलकर (195), श्रीलंका के सनत जयसूर्या (270) और पाकिस्तान के शाहिद आफरीदी (298) हैं.