ऑनलाइन जारी होंगी 'सिंघम 2' की विज्ञापन झलकियां
- Details
- Thursday, 16 May 2013 12:22
- Hits: 7
चेन्नई. सूर्या अभिनीत एक्शन पर आधारित तमिल फिल्म 'सिंघम 2' की विज्ञापन झलकियां गुरुवार शाम ऑनलाइन जारी की जाएंगी. फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, "हम इसकी विज्ञापन झलकियां गुरुवार शाम पांच बजे ऑनलाइन जारी करेंगे, हमारी इसे आधिकारिक रूप से जारी करने की योजना थी लेकिन बाद में हमने यह योजना रद्द कर दी." फिल्म में अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी, हंसिका मोटवानी, लक्ष्मी, अंजलि, अभिनेता विवेक, शंतानम, राधा रवि, विजय कुमार, नस्सार और श्रीनिवास ने अभिनय किया है. यह सूर्या की निर्देशक हरि गोपालकृष्णन के साथ चौथी फिल्म है. इन दोनों ने साथ में 'आरु', 'वेल' और 'सिंघम' बनाई हैं. 'सिंघम 2' के निर्माण की जिम्मेदारी 'प्रिंस पिक्चर्स' ने सम्भाली है...
'ठुमरी की मलिका' गिरजा देवी की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
- Details
- Saturday, 11 May 2013 11:41
- Hits: 4
लखनऊ. प्रख्यात शास्त्रीय गायिका और 'ठुमरी' गायन शैली की विशेषज्ञ गिरजा देवी को वाराणसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वह 85 साल की हैं और कुछ समय से पेट दर्द की बीमारी से पीड़ित हैं. उनके परिजनों ने शनिवार को यह जानकारी दी. शुक्रवार की शाम वाराणसी के संजय नगर स्थित आवास पर गिरजा देवी को उल्टियां आनी शुरू हुईं, जिसके बाद उन्हें बनारस...
हंसिका मोटवानी को बेहद पसंद आई स्लोवेनिया
- Details
- Monday, 06 May 2013 15:43
- Hits: 12
चेन्नई. स्लोवेनिया में फिल्म की शूटिंग कर रहीं अभिनेत्री हंसिका मोटवानी को यह जगह बेहद पसंद आई है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "स्लोवेनिया, मिलान से चार घंटे की दूरी पर है. यह बहुत खूबसूरत जगह है. ईमानदार, शांतिप्रिय और विनम्र स्वभाव के लोग. मुझे यह जगह बेहद पसंद आई है." हंसिका स्लोवेनिया में विष्णु मंचु की तेलुगू फिल्म की शूटिंग में...
सह-कलाकारों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखते हैं शाहरुख
- Details
- Wednesday, 08 May 2013 15:36
- Hits: 10
चेन्नई. दक्षिण भारतीय अभिनेता मोहन रमन कहते हैं कि बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले अभिनेता शाहरुख खान दुनिया के लिए भले ही सुपरस्टार हों, लेकिन अपने सह-कलाकारों के प्रति उनका रवैया दोस्ताना है और वह उनका ध्यान भी रखते हैं. रमन ने आनेवाली फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेम' में शाहरुख के साथ काम किया है. रमन ने बताया, "शाहरुख अपने सह-कलाकारों के...
फिल्म के लिए त्रिशा ने सही बारिश और बर्फबारी
- Details
- Monday, 29 April 2013 16:41
- Hits: 11
चेन्नई. दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन इस बात से बेहद खुश हैं कि फिल्म 'एंड्रेन्ड्रम पुन्नागई' (ईपी) की शूटिंग के लिए स्विजरलैंड में रहने के दौरान वह खराब मौसम में भी शूटिंग कर पाईं. त्रिशा ने ट्विटर पर लिखा, "तेज धूप, चुभने वाली ठंड, बारिश और बर्फबारी सहने करने के बाद आखिरकार ईपी की शूटिंग पूरी हो गई." फिल्म की...




