•  
  •  
  •  

Sun05192013

Last update02:19:46 AM

ब्रेकिंग न्यूज़
Back मुख्य पृष्ठ ग्लैमर बॉलीवुड विवेक को मेरा सलाम : नाओमी

विवेक को मेरा सलाम : नाओमी

User Rating:  / 0

मुम्बई. हॉलीवुड अभिनेत्री नाओमी वाट्स बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेराय द्वारा तमिलनाडु में सुनामी पीड़ित परिवारों के पुनर्वास के लिए किए गए कार्यो से बहुत प्रभावित हैं. नाओमी ने विवेक को पत्र लिखकर उनके कार्यो की प्रशंसा भी की है. वर्ष 2004 में विवेक ने सुनामी से प्रभावित तमिलनाडु के देवानामपट्टनम गांव को गोद लिया था और वह तभी से तूफान प्रभावित परिवारों के कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं. नाओमी ने पत्र में लिखा, "मैं तमिलनाडु के देवानामपट्टनम गांव में तूफान प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए हुए कार्यो को देखकर कितनी प्रभावित हूं. उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. इस तरह की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेने के लिए बहुत अधिक साहस और निष्ठा की जरूरत होती है." नाओमी ने फिल्म 'द इम्पासिबल' में सुनामी की चपेट में आने के बाद जीवित बची महिला की भूमिका निभाई थी. उन्होंने कहा कि उनके लिए वर्ष 2004 में आई इस आपदा का शिकार परिवारों का दर्द महसूस करना बहुत मुश्किल था. वाट्स ने कहा कि सेलिब्रिटी बदलाव के लिए उत्प्रेरक के रूप में कार्य कर सकते हैं, लेकिन दुर्भाग्य से कुछ ही लोग इस दिशा में वास्तविक कदम उठाते हैं. उन्होंने विवेक को लिखा, "आपका इस अंतराल को भरने का प्रयास सभी तरह से तारीफ के काबिल है. देवानामपट्टनम को गोद लेने और सुनामी पीड़ितों के लिए किए गए राहत कार्यो के लिए 'द इम्पोसिबल' की पूरी टीम की तरफ से मैं आपको सलाम करती हूं."

अंको का मायाजाल

four five six
seven eight nine
अंकों में छुपा आपका भविष्य

आज का पंचांग

panchang
आज का विस्तृत पंचांग

जिनका जन्मदिन है

birthdayimage
आपका आने वाला साल कैसा रहेगा

शुभ-अशुभ

shubhashubh
आज के शुभ एवं अशुभ मुहूर्त

आज का राशिफल

Mesh Vrishabh
Kark Singh Kanya
Tula Vrishchik Dhanu
Makar Kumbh Meen
आज का दिन आपके लिए कैसा है?