दाढ़ी में नजर आ रहे हैं जॉन
- Details
- Saturday, 12 January 2013 20:49
- Hits: 36
मुम्बई. अभिनेता से फिल्म निर्देशक बने जॉन अब्राहम इन दिनों दाढ़ी में नजर आ रहे हैं. उनका कहना है कि उन्होंने दाढ़ी अपने होम प्रोड्क्शन में बन रही अगली फिल्म 'मद्रास कैफे' के लिए रखी हुई है. इस फिल्म में वह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. 40 वर्षीय जॉन ने शुक्रवार को मुम्बई मैराथन के लिए आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, 'मेरा यह लुक 'विक्की डोनर' के बाद होम प्रोड्क्शन में बन रही फिल्म 'मद्रास कैफे' के लिए है. फिल्म का निर्देशन शोजित सरकार और निर्माण हम कर रहे हैं. हम बहुत उत्साहित हैं, लोगों को यह पसंद आ रहा है, इसलिए मैं इस लुक में हूं.' 'मद्रास कैफे' में जॉन के साथ नरगिस फाखरी नजर आएंगी. दोनों भारतीय खुफिया एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं. इसी बीच, जब जॉन से हाल ही में हुई दो भारतीय सैनिकों की हत्या के सम्बंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता, बस इतना ही कहूंगा कि यह बहुत दुखद घटना है. लोग हमारे लिए मर रहे हैं और हम लोग देश के अंदर ही धर्म के नाम पर लड़ रहे हैं.'
लोकप्रिय खबरें:
- शिल्पा के चलते आसानी से दे सका किस सीन - 04/05/2013 19:00
- प्रीति जिंटा का सबसे बड़ा राज - 28/04/2013 18:22
- बीग बी ने हॉलीवुड फिल्म समीक्षकों को अचंभे में डाला - 09/05/2013 19:40
- बाइसाइकिल थीफस देख फिल्म निर्माण का इरादा किया सत्यजीत रे ने - 22/04/2013 17:00
- अभिनय के साथ पार्श्वगायन भी करना चाहती है साशा आगा - 22/04/2013 19:49





