राहुल डिम्पी के लिये नाचे
- Details
- Wednesday, 26 December 2012 20:20
- Hits: 86
मुंबई.आप अपने प्यार के लिये क्या क्या कर सकते हैं? हम आपको एक ऐसे जोड़े से मिला रहे हैं जो एक दूसरे के लिये कुछ भी कर सकते हैं. स्टार प्लस के नच बलिये-5 की बहुचर्चित जोड़ी राहुल और डिम्पी महाजन हमेशा एक दूसरे के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं. पहले एपिसोड की शूटिंग के दौरान राहुल से पूछा गया कि उन्होंने इस सेलेब्रिटी डांस रियालिटी शो में हिस्सा क्यों लिया तो राहुल ने स्वीकार किया कि उन्हें बिल्कुल नाचना नहीं आता लेकिन यहां वह अपनी पत्नी डिम्पी के लिये आये हैं जिन्हें डांस बहुत पसंद है. इस जोड़े की शादी को तीन साल हो चुके हैं और वे शो पर आने को लेकर बहुत रोमांचित थे और अब वे विभिन्न डांस शैलियों के साथ प्रयोग करने को उत्सुक हैं. देखिये राहुल महाजन को 29 दिसंबर 2012 से शुरू हो रहे नच बलिये-5 में हर शनिवार रात 9 बजे सिर्फ स्टार प्लस पर !
लोकप्रिय खबरें:
- भारत मां के बाद गीता मां के ही हैं सबसे ज्यादा बच्चे - रितेश - 07/05/2013 19:08
- सालभर बाद सीरियल में वापसी कर खुश हैं रागिनी - 29/04/2013 15:29
- पता नहीं था, टीवी के जरिए सेलीब्रिटी बन जाउंगा : नकुल - 02/05/2013 03:59
- 'इंडियाज डांसिग सुपरस्टार' में दिखाएंगे डांस का जौहर - 23/04/2013 14:31
- छोटे पर्दे पर छाए रहेंगे डांस रिएलिटी शो - 28/04/2013 15:33





