'बॉम्बे वेल्वेट' का सह-निर्माण करेगा फॉक्स स्टार स्टूडियोज
- Details
- Monday, 20 May 2013 16:21
- Hits: 2
नई दिल्ली फॉक्स स्टार स्टूडियोज फिल्मकार अनुराग कश्यप की नई फिल्म 'बॉम्बे वेल्वेट' का सह-निर्माण करेगा. अनुराग की निर्माण कम्पनी फैंटम फिल्म्स भी इसकी सह-निर्माता है जबकि वह इसका निर्देशन करेंगे. रणबीर कपूर व अनुष्का शर्मा की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म 50 से 70 तक के दशकों की मुम्बई पर आधारित है. फिल्म बताएगी कि किस तरह यह शहर एक महानगर में तब्दील होता है. फॉक्स स्टार स्टूडियोज, इंडिया के सीईओ विजय सिंह ने एक वक्तव्य जारी कर कहा है, "हमें अनुराग के निर्देशन में बनने जा रही उनकी फिल्म 'बॉम्बे वेल्वेट' से जुड़ने की खुशी है. रणबीर कपूर व अनुष्का शर्मा की मुख्य कलाकारों के रूप में मौजूदगी इस सिनेमाई यात्रा को अनूठा बनाएगी."...
चार्ल्स शोभराज के किरदार में नजर आएंगे रणदीप हुड्डा
- Details
- Monday, 20 May 2013 15:28
- Hits: 2
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा अपनी आने वाली फिल्म 'बैड' में सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज के किरदार को रूपहर्ले पर्दे पर जीवंत करते नजर आएंगे. अंतर्राष्ट्रीय स्तर की मशहूर फिल्मकार मीरा नायर की वर्ष 2001 में प्रदर्शित फिल्म 'मानसून वेडिंग' से अपने सिने करियर की शुरुआत करने वाले रणदीप हुड्डा की छवि फिल्म इंडस्ट्री में लीक से हटकर...
भिंड की तस्वीर को गलत ढंग से पेश किया गया : रजा मुराद
- Details
- Monday, 20 May 2013 14:15
- Hits: 4
भिंड. फिल्म अभिनेता रजा मुराद का कहना है कि मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश की सीमा को जोड़ने बाले चंबल के बीहड़ में अब काफी बदलाव आया है. पहले जब वह 1980 में फिल्म 'डकैत' की शूटिंग करने यहां आए थे तब इस इलाके में कुख्यात डकैत रहते थे, लेकिन अब चंबल शांत है. उनका कहना है कि पहले इस इलाकों में न सड़कें थीं और न आवागमन के साधन. अब तो महानगरों जैसी...
'शुद्धी' के लिए डैनी से नहीं किया सम्पर्क : करन
- Details
- Monday, 20 May 2013 15:23
- Hits: 2
मुंबई. 'अग्निपथ' से लोकप्रियता हासिल करने वाले निर्देशक करन मल्होत्रा अपनी दूसरी फिल्म 'शुद्धी' के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्होंने इस बात से इनकार किया है कि उन्होंने इसके लिए डैनी डेनजोंगपा से सम्पर्क किया था. अफवाह थी कि 'हम' जैसी फिल्मों में अभिनय के लिए मशहूर डैनी से 'शुद्धी' में नकारात्मक भूमिका निभाने के लिए सम्पर्क किया गया था. करन...
जूनियर एनटीआर को फिल्मकारों ने दिया अनोखा उपहार
- Details
- Monday, 20 May 2013 13:31
- Hits: 4
चेन्नई. जूनियर एनटीआर की एक्शन पर आधारित फिल्म 'रमैया वस्तावैया' के निर्माताओं ने सोमवार को उनके 29वें जन्मदिन पर उपहार के रूप में इसकी आधे मिनट की झलकी जारी की है. इसे फिल्म के निर्देशक हरीश शंकर ने ऑनलाइन जारी किया है. इसकी जानकारी साझा करते हुए उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "दर्शकों, उम्मीद करता हूं कि आपको यह पसंद आएगी." इस फिल्म में...
रणबीर समझ लें, फिल्मों में काम करना मजाक नहीं : ऋषि
- Details
- Monday, 20 May 2013 14:49
- Hits: 5
मुम्बई. बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर कहते हैं कि सिनेमा उनके खानदान का पारम्परिक पेशा है. वह अपने बेटे रणबीर कपूर के फिल्मों में आने और बिना उनकी मदद लिए फिल्मों में अपना मुकाम तय करने के लिए उनकी प्रशंसा करते हैं. ऋषि ने बताया, "मुझे अपने बेटे पर गर्व है कि वह कपूर खानदान की परंपरा बखूबी निभा रहा है. मैं हमेशा उसका उत्साह बढ़ाता हूं और...
विवाह बंधन में बंधे एक्जाम्पल और एरिन
- Details
- Monday, 20 May 2013 11:19
- Hits: 2
सिडनी. संगीतकार इलियट ग्लिएव उर्फ एक्जाम्पल ने अपनी छह महीने की सगाई के बाद मंगेतर एरिन मैकनॉट से विवाह कर लिया है. दोनों ने इस सप्ताहांत में शादी की. 17 मई के इस विवाह का समाचार एक्जाम्पल ने ट्विटर के जरिए अपने प्रशंसकों को दिया. उन्होंने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा, "सुबह के 7.30 बजे हैं. मैं छह मील की जॉगिंग पर जा रही हूं. छह घंटे में...
ग्लैमर



