अभिषेक कपूर की अगली फिल्म में दिखेंगे सुशांत
- Details
- Tuesday, 21 May 2013 13:06
- Hits: 2
मुम्बई. बॉलीवुड फिल्म निर्देशक अभिषेक कपूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं. यह फिल्म दिल्ली और कश्मीर में फिल्माई जाएगी. सुशांत ने अभिषेक की फिल्म 'काई पो छे' से बॉलीवुड में कदम रखा था. कपूर ने बताया, "फिल्म की कहानी कश्मीर और दिल्ली शहर पर आधारित है, तो स्वभाविक तौर पर हमें फिल्म का ज्यादातर हिस्सा कश्मीर में फिल्माना होगा." कपूर ने बताया कि लेखक चार्ल्स डिंकेंस के उपन्यास 'ग्रेट एक्सपेक्टेशंस' के फिल्म संस्करण की निर्माता एकता कपूर हैं. सुशांत फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे. फिल्म की शूटिंग इस साल अक्टूबर से शुरू होगी. फिल्म के एक करीबी सूत्र ने कहा, "अब तक सिर्फ सुशांत का ही नाम...
टिम्बरलेक की झलक पाने युवतियों ने किया घंटों इंतजार
- Details
- Tuesday, 21 May 2013 13:05
- Hits: 2
कान. कान में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हॉलीवुड अभिनेता और गायक जस्टिन टिम्बरलेक के रेड कार्पेट पर आते ही किशोरियों का हुजूम उनको देखने के लिए उतावला हो उठा. टिम्बरलेक अपनी फिल्म 'इनसाइड लेविन डेविस' की टीम के साथ कान में हिस्सा ले रहे हैं. फिल्म के निर्माता कोएन ब्रदर्स हैं. समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार, रविवार को सैंकड़ों...
कान फेस्टिवल ने भारतीय सिनेमा को सौ वर्ष पूरे होने की दी बधाई
- Details
- Monday, 20 May 2013 21:09
- Hits: 10
कान.फ्रांस के कान में आयोजित 66वें कान फिल्म समारोह में भारतीय सिनेमा के सौ वर्ष पूरे होने की खुशी में कल पूरी शाम भारतीय संस्कृति की समृद्धि और विशालता को समर्पित की गयी. केंद्रीय पर्यटन मंत्री के. चिरंजीवी की उपस्थित में फ्रांस कीसंस्कृति मंत्री औरेली फिलिपेत्ती ने भारतीय सिनेमा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा "इस वर्ष कान फिल्म समारोह...
कान में साड़ी और गाउन में नजर आयीं ऐश्वर्या
- Details
- Monday, 20 May 2013 22:38
- Hits: 8
नई दिल्ली. कान फिल्म महोत्सव के रेड कारपेट पर एक खास काले गाउन में नजर आयीं मशहूर अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन . इस परिधान में वह बिल्कुल छरहरी और आकर्षक नजर आ रही थीं. समारोह में 11वीं बार शामिल होने वाली 39 वर्षीय अभिनेत्री ने अपने बालों को खुला छोड़ रखा था और थोड़े-बहुत आभूषण पहन रखे थे. समारोह में अपनी 18 महीने की बेटी आराध्या के...
विफलता का भी जश्न मनाया जा सकता है : अनुपम
- Details
- Monday, 20 May 2013 20:15
- Hits: 3
मुंबई.अभिनेता-निर्माता अनुपम खेर का कहना है कि उनका नाटक लोगों को प्रेरित करेगा और जीवन में विफलता के प्रति उनका नजरिया बदल देगा. यह नाटक खेर के जीवन में आए उतार-चढ़ाव पर आधारित है. अनुपम ने कहा, "मैं विफलता का जश्न मनाना चाहता था और लोगों को ये बताना चाहता था कि विफलता का भी जश्न मनाया जा सकता है." अनुपम ने यह नाटक 300 बार किया है....
करण जौहर की फिल्म गिप्पी से हटे अश्लील संवाद
- Details
- Monday, 20 May 2013 21:10
- Hits: 12
भोपाल.धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म गिप्पी से अश्लील संवाद एवं दृश्य हटा लिए गए हैं. इस आशय की जानकारी फिल्म सेंसर बोर्ड ने एक पत्र के जरिए राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य विभांशु जोशी को दी है. म.प्र.बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य विभांशु जोशी और आर. एच. लता ने बताया कि निर्माता करन जौहर की फिल्म गिप्पी के ट्रेलर में द्विअर्थी संवाद...
'लापतागंज-2' में प्रीति अमीन नहीं
- Details
- Monday, 20 May 2013 20:10
- Hits: 11
मुंबई.टीवी धारावाहिक 'लापतगंज' में मूक लड़की सुरीली की भूमिका बखूबी निभाने वाली प्रीति अमीन का कहना है कि वह इसके दूसरे संस्करण में काम नहीं करेंगी. यह हास्य धारावाहिक सब टीवी पर 10 जुलाई से प्रसारित होगा. प्रीति ने कहा, "मैंने लापतागंज में सुरीली का किरदार ढाई साल तक किया और मुझे लगता है कि मैं इसका पूरा मजा ले चुकी हूं." उन्होंने कहा...
ग्लैमर



