सत्यजीत रे के सम्मान में गूगल ने जारी किया डूडल
- Details
- Thursday, 02 May 2013 17:26
- Hits: 12
नई दिल्ली. गूगल ने गुरुवार को दिवंगत भारतीय फिल्मकार सत्यजीत रे की 92वीं जयंती के अवसर पर उनके सम्मान में विशेष गूगल-डूडल जारी किया. गूगल के होम पेज पर 1955 में आई रे की फिल्म 'पाथेर पांचाली' का श्वेत-श्याम दृश्य जारी किया गया है. बहुमुखी प्रतिभा के धनी रे को उनके फिल्मी करियर के दौरान कई सारे राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है. 'पाथेर पांचाली' रे की पहली फिल्म थी, जिसके बाद उन्होंने 30 से भी ज्यादा फिल्में बनाई और कई पुरस्कार जीते. 1992 में रे का निधन हो गया. गूगल की भारतीय शाखा ने उनकी याद में और भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को याद करते हुए गूगल के होम पेज के साथ विशेष गूगल-डूडल जारी किया है. गूगल की...
बचपन में डॉक्टर बनने का ख्वाब देखा करती थीं नरगिस
- Details
- Thursday, 02 May 2013 15:30
- Hits: 8
मुम्बई. हिंदी फिल्मों ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने वाली मशहूर अदाकारा नरगिस बचपन में डॉक्टर बनने का ख्वाब देखा करती थीं. कलकत्ता शहर में एक जून 1929 को जन्मी कनीज फातिमा राशिद उर्फ नरगिस के घर में मां जद्दन बाई के अभिनेत्री और फिल्म निर्माता होने के कारण फिल्मी माहौल था. इसके बावजूद बचपन में नरगिस की अभिनय में कोई...
जून में शुरू होगी सैफ, इलियाना की फिल्म शूटिंग
- Details
- Thursday, 02 May 2013 15:00
- Hits: 5
मुंबई. बॉलीवुड की निर्देशक जोड़ी राज निदिमोरु और कृष्णा डी. के. अपनी फिल्म 'गो गोवा गॉन' के प्रदर्शन के बाद अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री इलियाना डीक्रूज के साथ जून में अगली हास्य फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे. निर्देशक कृष्णा ने बताया, "यह रोमांस से भरपूर हास्य फिल्म है और हम 'गो गोवा गॉन' के प्रदर्शन के बाद इसकी शूटिंग शुरू कर देंगे....
'कयामत से कयामत' देख जूही के दीवाने हो गए थे विवेक
- Details
- Thursday, 02 May 2013 15:21
- Hits: 10
नई दिल्ली. हिंदी फिल्मों के जाने माने अभिनेता विवेक ओबेराय ने कहा है कि वह अपने बचपन के दिनों में अभिनेत्री जूही चावला के बेहद दीवाने थे. विवेक ओबेराय ने अभी हाल ही में रियालिटी शो इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज के सेट पर कहा, मैनें बचपन में जूही की 'कयामत से कयामत' तक देखी थी और उनका दीवाना हो गया था. उनकी प्यारी मुस्कान और चंचल स्वभाव...
अरबपति ब्वॉयफ्रेंड से अलग हुई कैंपबेल नाओमी
- Details
- Thursday, 02 May 2013 14:10
- Hits: 8
न्यूयार्क. सुपरमाडल नाओमी कैंपबेल अपने रूसी अरबपति ब्वॉयफ्रेंड से अलग हो गई हैं. सूत्रों के मुताबिक नाओमी ने ग्रैमर्सी पार्क होटल के रोज बार में ब्लादिमीर को एक अन्य लड़की के साथ देखने के बाद अलग होने का निर्णय लिया है. नाओमी और ब्लादिमीर...
सरबजीत की मौत से सलमान भी दुखी
- Details
- Thursday, 02 May 2013 15:00
- Hits: 11
गुड़गांव. बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने पाकिस्तान में भारतीय कैदी सरबजीत सिंह की मौत पर दुख प्रकट किया है. सलमान ने 2012 में सरबजीत की रिहाई की मांग करते हुए इसके लिए ऑनलाइन अभियान भी शुरू किया था. सलमान ने ट्विटर पर लिखा, "आशा है सरबजीत का पार्थिव शरीर उसके परिवार को सौंपा जाएगा. हम सबने कोशिशें तो की पर शायद वह नाकाफी थी. उनकी...
ब्रायन ने साझा की 'एक्स मेन...' की कुछ तस्वीरें
- Details
- Thursday, 02 May 2013 13:24
- Hits: 8
लास एंजेलिस. हॉलीवुड फिल्म निर्देशक ब्रायन सिंगर ने अपनी नई फिल्म 'एक्स मेन : डेज ऑफ फ्यूचर पास्ट' की कुछ तस्वीरें प्रशंसकों के लिए जारी की हैं. वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, फिल्म की शूटिंग दो सप्ताह पहले ही शुरू हुई है. ब्रायन ने ट्विटर पर फिल्म का मुख्य किरदार निभा रहे अभिनेता ह्यू जैकमैन की फिल्म से...
ग्लैमर



