नौतपा शुरू, असहनीय गर्मी का योग
- Details
- Saturday, 25 May 2013 19:12
- Hits: 5
रायपुर. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, शनिवार सुबह से ही सूर्य पर रोहणी नक्षत्र की दृष्टि पड़ रही है और सुबह करीब पौने आठ बजे से नवतपा योग भी शुरू हो गया है। गृह नक्षत्रों के बारे में जानकार लोगों का साफ कहना है कि दो जून तक जारी रहने वाले नवतपा योग के कारण असहनीय गर्मी, आंधी और बारिश की संभावना है। बेमेतरा के भविष्यवक्ता पंडित सुखनंदन लाल शास्त्री के मुताबिक, जैसे ही मई का महीना शुरू हुआ है, मौसम में असमानता आने लगी है। ज्योतिषीय गणना कहती है कि भौगोलिक मौसम पर ग्रहों व नक्षत्रों का विशिष्ट प्रभाव रहता है। ग्रहों व नक्षत्रों की स्थिति में परिवर्तन ही मौसम परिवर्तन का मूल कारण है। उन्होंने बताया कि शनिवार की सुबह 07:43:18 बजे से सूर्य...
आईटीबीपी जवान की उपचार के दौरान मौत
- Details
- Saturday, 25 May 2013 18:31
- Hits: 6
रायपुर, खरोरा कैंप में तैनात आईटीबीपी जवान की शनिवार सुबह डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक चंद्रशेखर चेलक दुर्ग जिले के रहने वाले थे। चंद्रशेखर आईटीबीपी के जवान थे और उनकी पोस्टिंग खरोरा कैंप में थी। बताया गया है कि करीब डेढ़ माह पूर्व उनकी तबियत बिगड़ गई थी और वे अपने घर चले...
प्रदेश के हर नागरिक पर 6363 रुपए का कर्ज
- Details
- Saturday, 25 May 2013 04:23
- Hits: 19
रायपुर. कांग्रेस ने मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह पर लगातार झूठ बोलने का आरोप लगाया है. पार्टी के मुताबिक रमन सरकार ने प्रदेश को तंगहाली के कगार पर पहुंचा दिया है. छत्तीसगढ़ के हर निवासी पर 6363 रुपए का कर्ज है. पूर्व मंत्री धनेन्द्र साहू, सत्यनारायण शर्मा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेन्द्र कर्मा, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव भूपेश बघेल, मीडिया...
आपरेटर बेमुद्दत हड़ताल पर : बसों के पहिए थमे, यात्री हलाकान
- Details
- Saturday, 25 May 2013 17:27
- Hits: 11
रायपुर.प्रदेशभर के बस आपरेटर शनिवार सुबह से ही बेमियादी हड़ताल पर चले गए हैं. बस आपरेटरों की हड़ताल से यात्री बसों के पहिये थम गए हैं. भीषण गर्मी में रायपुर, बिलासपुर, कवर्धा, बेमेतरा, मुंगेली में सैकड़ों की संख्या में यात्री भटक रहे हैं. छत्तीसगढ़ के ज्यादातर इलाकों में यातायात के लिए लोग सड़क मार्ग पर निर्भर हैं और रोजाना लगभग तीन...
सीबीएसई 12वीं के नतीजे 27 को
- Details
- Saturday, 25 May 2013 04:19
- Hits: 13
रायपुर. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) बारहवीं कक्षा के नतीजे 27 मई को जारी किए जाएंगे. नतीजे सुबह 10 बजे जारी होंगे. छात्र अपने नतीजे आॅनलाइन, टेलीफोन, एसएमएस और आईवीआरएस सुविधा के जरिए पता कर सकेंगे. सीबीएसई बारहवीं बोर्ड की परीक्षा में देश भर से 9 लाख 42 हजार विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए हैं. प्रदेश से करीब दस हजार...
नक्सलवाद ने कांग्रेस के शासनकाल में देश में जमाई जड़ें - रमन
- Details
- Saturday, 25 May 2013 17:03
- Hits: 10
रायपुर/बलौदाबाजार.छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने केन्द्रीय मंत्री जयराम रमेश के कांग्रेस शासित राज्यों में नक्सलवाद के नियंत्रित होने के बयान को खारिज करते हुए आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ समेत तमाम राज्यों में कांग्रेस के सत्ता में रहते ही नक्सलियों ने अपनी जड़ें जमाई. विकास यात्रा पर निकले डॉ. सिंह ने आज...
लोन दिलाने के बहाने धोखाधड़ी, जुर्म दर्ज
- Details
- Saturday, 25 May 2013 04:16
- Hits: 9
रायपुर. आसान कागजी कार्रवाई और तीन दिनों में लाखों का लोन दिलाने का झांसा देकर श्रीनगर खमतराई निवासी एक परिवार से 27 हजार रुपये वसूल लिये गये. बैंक में यह रकम जमा होते ही जालसाजों ने मोबाइल फोन बंद कर दिया है. मौदहापारा थाने में दिल्ली और ग्वालियर निवासी नवनीत व ममता शर्मा के खिलाफ धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया...
नारायणपुर : नक्सली उत्पात, 8 लाख का तेंदूपत्ता जलकर खाक
- Details
- Saturday, 25 May 2013 09:48
- Hits: 21
रायपुर. नारायणपुर के रिमावन इलाके में नक्सलियों ने शनिवार को जमकर उत्पात मचाया. नक्सलियों ने इलाके के एक स्कूल भवन में रखे तेंदूपत्ता को आग लगा दी. जिसमें करीब 8 लाख रुपए के तेंदुपत्ते के 1200 बोरे जलकर खाक हो गए. वहीं स्कूल भवन भी जलकर खाक हो गया. मालूम हो कि गंगालूर थाने के क्षेत्र के एडसमेटा इलाके में नक्सली मुठभेड़ के विरोध में...
गवाह को धमकाने वाला गिरफ्तार
- Details
- Saturday, 25 May 2013 04:14
- Hits: 6
रायपुर. कटोरातालाब में रतन पैलेस गोलीकांड के आरोप में गिरफ्तार मुख्य आरोपी समेत झारखंड गैंग के सदस्यों के खिलाफ गवाही नहीं देने के नाम पर एक कारोबारी को धमकाने में शामिल एक युवक को क्राइम ब्रांच ने दबोचा है. उसके कब्जे से पिस्टल और कारतूस भी जब्त किये गये हैं. एएसपी श्वेता सिन्हा एवं निरीक्षक रमाकांत साहू ने बताया कि सुपारी देने का...

राजधानी



