•  
  •  
  •  

Mon05202013

Last update02:19:46 AM

ब्रेकिंग न्यूज़
Back मुख्य पृष्ठ लाइफ स्टाइल गैजेट्स एप्पल सस्ता आईफोन नहीं लायेगी

एप्पल सस्ता आईफोन नहीं लायेगी

User Rating:  / 0
PoorBest 

नयी दिल्ली.आईफोन ब्रांड के तहत स्मार्टफोन, आईपैड और टेबलेट का कारोबार करने वाली प्रमुख कंपनी एप्पल ने कहा है कि बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए सस्ता आईफोन पेश करने की उसकी योजना नहीं है. कंपनी के विपणन प्रमुख फिल चिलर के हवाले से चीन के समाचार पत्र शंघाई ईवनिंग न्यूज ने कहा है कि एप्पल की बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए सस्ता मोबाइल फोन लाने की कोई योजना नहीं है. चिलर ने समाचार पत्र को दिये साक्षात्कार में कहा है कि एप्पल का दुनिया के स्मार्टफोन बाजार में हिस्सेदारी मात्र 20 प्रतिशत है जबकि उसका मुनाफ मार्जिन 75 प्रतिशत तक है. उन्होंने कहा कि चीन के बाजार में आमतौर पर फीचर फोन का उपयोग हो रहा है, लेकिन कुछ कंपनियों ने फीचर फोन के बाजार पर कब्जा करने के उद्देश्य से सस्ते स्मार्टफोन उतारे हैं. उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी अपने उत्पादो के साथ आगे बढना चाहती है. अमेरिका के बाद चीन एप्पल के लिए दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बाजार है. इस बीच एप्पल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मिट कुक ने चीन की सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ को दिये साक्षात्कार में कहा है कि आने वाले वर्षों में चीन अमेरिका को पछाड़ कर उनकी कंपनी के लिए दुनिया का सबसे बड़ा बाजार बन जायेगा. हालांकि एप्पल के सस्ता आईफोन विकसित करने की अफवाहों पर कुक ने कोई प्रतिक्रिया व्यक्ति नहीं किया है.

अंको का मायाजाल

four five six
seven eight nine
अंकों में छुपा आपका भविष्य

आज का पंचांग

panchang
आज का विस्तृत पंचांग

जिनका जन्मदिन है

birthdayimage
आपका आने वाला साल कैसा रहेगा

शुभ-अशुभ

shubhashubh
आज के शुभ एवं अशुभ मुहूर्त

आज का राशिफल

Mesh Vrishabh
Kark Singh Kanya
Tula Vrishchik Dhanu
Makar Kumbh Meen
आज का दिन आपके लिए कैसा है?