सीबीआई के दामन पर फिर दाग, घूस लेते अफसर गिरफ्तार
- Details
- Saturday, 18 May 2013 13:12
- Hits: 5
नई दिल्ली. सीबीआई का दामन पर फिर एक बार दागदार हो गया. कोयला घोटाले की जांच कर रही टीम का नेतृत्व करने वाले अपने ही एक पुलिस अधीक्षक और एक निरीक्षक को एजेंसी के मुख्यालय के बाहर एक व्यवसायी से सात लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया. यह रिश्वत कथित रूप से जमीन विवाद को सुलझाने के लिए ली गई. सीबीआई की आंतरिक सतर्कता शाखा ने निरीक्षक राजेश को एसपी विवेक दत्त के लिए रिश्वत लेते समय पकड़ा. दत्त कोयला ब्लाक आवंटन घोटाला मामले में मुख्य जांचकर्ता हैं. सीबीआई निदेशक रंजीत सिन्हा ने बताया कि हमारे पास इस सौदे के बारे में जानकारी थी और हम उन पर निगाह रखे हुए थे. काफी समय तक निगरानी रखने के बाद वे शुक्रवार को...
स्पॉट फिक्सिंग : कहां से आया पैसा, जांच में जुटी दिल्ली पुलिस
- Details
- Saturday, 18 May 2013 12:53
- Hits: 5
नई दिल्ली. आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग के बाद हर दिन नए खुलासे हो रहे है. दिल्ली पुलिस क्रिकेट को कलंकित करने वाले स्पॉट फिक्सिंग मामले में धन के माध्यम का पता लगाने में जुटी है, जिसके लिए देश के चार शहरों में पुलिस ने अपनी जांच टीमें भेजी दी हैं. सूत्रों के अनुसार इस संबंध में टीमें अहमदाबाद, कोलकाता, मुम्बई और हैदराबाद भेजी गई हैं....
आगरा के उद्योगपति की हत्या
- Details
- Friday, 17 May 2013 12:38
- Hits: 4
आगरा. आगरा के एक उद्योगपति की आगरा-जयपुर मार्ग पर अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. वह अपने पिता के साथ राजस्थान के अलवर से लौट रहे थे, तभी यह वारदात हुई. पुलिस उपाधीक्षक सुभाष चंद्र दूबे ने कहा कि मनीष गोयल नामक उद्योगपति की गुरुवार को अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी. सफेद कार से आए करीब छह हमलावरों ने उनकी कार का पीछा कर इस...
चिटफंड, 177 लोग गिरफ्तार
- Details
- Saturday, 18 May 2013 00:49
- Hits: 12
भुवनेश्वर. पिछले सप्ताह के दौरान अवैध रूप से पैसा बनाने और चिटफंड की गतिविधियों में शामिल 177 लोगों को ओडिशा के विभिन्न हिस्सों से गिरफ्तार किया गया. उप महानिरीक्षक (आर्थिक अपराध शाखा) राजेश कुमार ने आईएएनएस को बताया कि इन कंपनियों पर कार्रवाई 10 मई से शुरू हुई. 84 कंपनियों के लगभग 200 दफ्तरों पर छापेमारी की गई. उन्होंने कहा कि...
IPL:क्रिकेट के 5 सट्टेबाज हिरासत में
- Details
- Friday, 17 May 2013 12:29
- Hits: 14
चेन्नई. तमिलनाडु पुलिस ने शुक्रवार को क्रिकेट के पांच सट्टेबाजों कों हिरासत में ले लिया है. इसके एक दिन पहले राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ियों को कथितरूप से स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था. अपराध शाखा के अपराध जांच विभाग (सीबीसीआईडी) के एक अधिकारी ने कहा, "हमने नौ जगहों पर छापे मारे और क्रिकेट के पांच सट्टेबाजों को हिरासत...
ग्राहम स्टेंस हत्याकांड, 2 गिरफ्तार
- Details
- Friday, 17 May 2013 21:34
- Hits: 5
भुवनेश्वर.केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने ऑस्ट्रलियाई मिशनरी ग्राहम स्टेंस और उनके दो बेटों की हत्या के 14 वर्षो बाद मामले में लिप्त दो फरार अभियुक्तों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया. ओडिशा में एक भीड़ ने उन्हें जिंदा जला दिया था. गिरफ्तारी में मदद करने वाले जिला के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "सीबीआई की एक टीम ने घनश्याम...
पोते की बंदूक से चली गोली, दादी मृत
- Details
- Thursday, 16 May 2013 22:02
- Hits: 15
हिसार.हरियाणा के हिसार जिले में ढाणा खुर्द गांव में आज सुबह पोते की बंदूक से चली गोली लगने से दादी की मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के मुताबिक युवक मनोज के घर के सामने अपनी बंदूक की सफाई करते समय गोली सामने से आ रही उसकी दादी चन्द्रमुखी को जा लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस उपाधीक्षक एसएस चहल के अनुसार हमें सूचना मिली थी कि गांव...
स्पॉट फिक्सिंग : अंकित चव्हाण ने आरोप स्वीकार किए
- Details
- Friday, 17 May 2013 14:00
- Hits: 8
नई दिल्ली . दिल्ली पुलिस की हिरासत में हो रही पूछताछ के दौरान राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेटर अंकित चव्हाण रो पड़े और उन्होंने स्पॉट फिक्सिंग में अपनी भूमिका स्वीकार ली. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के छठे संस्करण के दौरान गुरुवार को स्पॉट फिक्सिंग का खुलासा हुआ था. दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "तीनों में से एक क्रिकेटर...
बिहार : कैदी ने किया आत्मदाह
- Details
- Thursday, 16 May 2013 20:45
- Hits: 12
बिहारशरीफ.बिहार के नालंदा जिले के हिलसा जेल में बंद एक कैदी ने गुरुवार को अपने शरीर पर किरासन तेल छिड़क कर आग लगा ली. इलाज के दौरान कैदी की मौत हो गई. नालंदा के जिलाधिकारी बी़ कार्तिकेय ने बताया कि उंगारी थाना के कन्हैयागंज गांव निवासी अजय चौधरी 28 मई 2011 को एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में हिलसा जेल में बंद था. सुबह...




