आतंकी ठिकाने से हथियार बरामद
- Details
- Saturday, 12 January 2013 19:36
- Hits: 40
श्रीनगर.उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के एक ठिकाने का पता लगाकर भारी संख्या में हथियार और गोला बरूद बरामद किया है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक खुफिया सूचना के आधार पर सोपोरकस्बे के चटूसा के जंगल में आज दोपहर 32वीं राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस ने संयुक्त अभियान शुरू किया. जंगल में लंबे समय तक खोजबीन के बाद सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के ठिकाने का पता लगा लिया. मौके से भारी संख्या में हथियार और गोला बरूद बरामद किया गया है. कार्रवाई के दौरान फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
लोकप्रिय खबरें:
- रेलवे रिश्वत कांड : बंसल का भांजा गिरफ्तार, विपक्ष के तेवर आक्रामक - 03/05/2013 22:47
- स्पॉट फिक्सिंग में फंसे खिलाड़ियों से BCCI ने किया किनारा, सस्पेंड - 16/05/2013 09:45
- बच्ची से बलात्कार , आरोपी गिरफ्तार - 20/04/2013 16:33
- दूसरे आरोपी के भाई-भाभी ने कहा, कुकृत्य के लिए दे दो फांसी - 22/04/2013 10:21
- मप्र में 2 मासूमों से दुष्कर्म, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर - 21/04/2013 20:35





