थर्ड डिग्री , दारोगा सहित 2 निलंबित
- Details
- Saturday, 18 May 2013 20:32
- Hits: 9
लखनऊ. उत्तर प्रदेश के एटा जिले के अवागढ़ थाने में सगे भाई की हत्या के आरोपी पर थर्ड डिग्री इस्तेमाल किए जाने से हुई मौत के मामले में दारोगा शैलेंद्र सिंह सहित दो होमगार्डो को निलंबित कर दिया गया। इस मामले में मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। आरोपी दारोगा और होमगार्ड के खिलाफ अवागढ़ थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई है। अलीगढ़ रेंज के डीआईजी प्रकाश डी शनिवार को खुद मामले की छानबीन करने के लिए एटा पहुंचे। उन्होंने बताया कि आरोपी बलवीर की मौत के मामले में एटा के एसएसपी अजय मोहन शर्मा ने अवागढ़ थाने में तैनात दारोगा शैलेंद्र सिंह और दो होमगार्डो को निलंबित कर दिया है। बलवीर की मौत के मामले में मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश भी दिए गए...
घूसखोर CBI अधिकारी हिरासत में
- Details
- Saturday, 18 May 2013 20:31
- Hits: 6
नयी दिल्ली.राजधानी की एक निचली अदालत ने घूस लेते रंगे हाथों पकड़े गए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के दो अधिकारियों एवं दो अन्य को तीन दिन के लिए जांच एजेंसी की हिरासत में आज भेज दिया. सीबीआई ने अपने ही पुलिस अधीक्षक विवेक दत्त एवं निरीक्षक राजेश कर्नाटक के खिलाफ जाल बिछाकर उन्हें जमीन विवाद के निपटारे के लिए सात लाख रुपये लेते...
SI की हत्या : 4 ग्रामीण नामजद
- Details
- Friday, 17 May 2013 22:49
- Hits: 11
बांदा.उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जनपद के बहिलपुरवा थाने के बिलाहरी गांव में गुरुवार की रात डकैतों की गोली से मारे गए सहायक उपनिरीक्षक जय भगवान शर्मा की हत्या की घटना में भी स्थानीय पुलिस अपनी आदत से बाज नहीं आई, करीब 20 घंटे बाद मृतक के परिजनों और दिल्ली पुलिस के दो अधिकारियों के पहुंचने के बाद चार ग्रामीणों के खिलाफ नामजद अभियोग दर्ज...
विदेशी अपराधियों की जानकारी नहीं
- Details
- Saturday, 18 May 2013 19:26
- Hits: 6
लखनऊ. देश की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम करने वाली सरकार इस मामले में कितनी असंवेदनशील है, इसका खुलासा आरटीआई के तहत मांगी गई सूचना से हुआ है। यह सूचना आरटीआई कार्यकर्ता, उर्वशी शर्मा ने मांगी थी, जिसमें उन्हें बताया गया है कि भारत सरकार के पास भगोड़े विदेशी अपराधियों की कोई जानकारी नहीं है . बड़ा सवाल यह है कि विदेशियों द्वारा भारत में...
आरूषि हत्याकांड, फैसला सुरक्षित
- Details
- Friday, 17 May 2013 22:03
- Hits: 7
इलाहाबाद.इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने आरूषि-हेमराज हत्याकांड मामले में दंत चिकित्सक तलवार दम्पत्ति की याचिका पर आज अपना फैसला सुरक्षित कर लिया. याचिका में केन्द्रीय जांच व्यूरो (सीबीआई) की गाजियाबाद अदालत के उस आदेश को चुनौती दी गयी है, जिसके द्वारा न्यायालय ने चौदह गवाहों को बुलाकर परीक्षण कराने की तलवार दम्पत्ति की मांग को खारिज कर...
स्पॉट फिक्सिंग : श्रीसंत का फोन, लैपटॉप और डाटा कार्ड जब्त
- Details
- Saturday, 18 May 2013 18:53
- Hits: 8
मुम्बई. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान संस्करण में स्पॉट फिक्सिंग मामले की गहरी छानबीन करते हुए मुम्बई पुलिस ने भारतीय तेज गेंदबाज शांताकुमारन श्रीसंत और उनके रिश्तेदार तथा सटोरिए जीजू जनार्दन की मोबाइल, आईफोन, लैपटॉप, डाटा कार्ड एवं अन्य व्यक्तिगत चीजें जब्त कर लीं. यह जानकारी शनिवार को पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने दी. स्पॉट...
दिल्ली दुष्कर्म मामला : पीड़िता की मां ने लगाई न्याय की गुहार
- Details
- Friday, 17 May 2013 19:14
- Hits: 15
नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले साल 16 दिसंबर को चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म के बाद सिंगापुर के एलिजाबेथ अस्पताल में दम तोड़ने वाली युवती की मां ने त्वरित अदालत से अपनी बेटी को न्याय दिलाने की गुहार लगाई। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश योगेश खन्ना की अदालत में गवाही के लिए पेश हुई 23 वर्षीया युवती की मां ने आंखों में आंसू...
LOC पर मुठभेड, जेसीओ शहीद
- Details
- Saturday, 18 May 2013 14:36
- Hits: 8
श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के नजदीक माचिल सेक्टर में आज सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में राष्ट्रीय रायफल्स का जूनियर कमीशन अधिकारी शहीद हो गया और एक सैनिक घायल हो गया. सूत्रों के मुताबिक सेना को कुपवाड़ा के जंगलों में आतंकवादियोंके छिपे होने की सूचना मिली थी जिसके बाद 56वीं राष्ट्रीय रायफल्स के खोजी दस्ते ने...
चंदेला ने की थी 2 और खिलाड़ियों को शामिल करने की कोशिश : पुलिस
- Details
- Friday, 17 May 2013 18:34
- Hits: 18
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी अजीत चंदेला स्पॉट फिक्सिंग में दो और खिलाड़ियों को अपने साथ शामिल करना चाहते थे. पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस सूत्रों ने बताया, "पूछताछ के दौरान चंदेला ने पुलिस को बताया कि वह छह अप्रैल को सटोरियों से मानेसर के 'कंट्री क्लब' में मिले थे....




