बस में लगी आग, 5 यात्री जिंदा जले
- Details
- Thursday, 23 May 2013 20:50
- Hits: 4
बलांगीर.गुरूवार की सुबह करीब तीन बजे बलांगीर से तीन किलोमीटर दूर पूइंतला ब्लॉक कार्यालय के पास हुई दुर्घटना में पांच लोग जिंदा जल गए हैं. जबकि 40 से ज्यादा यात्री जख्मी हैं. उनमें से 20 की हालत गंभीर है. घायलों को बलांगीर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. जबकि गंभीर रूप से जख्मी हुए यात्रियों को बुर्ला वीर सुरेन्द्र साय मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थानांतरित किया गया है. इस दुर्घटना की खबर फैलते ही बलांगीर तथा आसपास के अंचल में शोक का माहौल है. इसी प्रकार विभिन्न संगठनों ने राहत एवं सेवा कार्य शुरू कर दिया है. मिली जानकारी के अनुसार भुवनेश्वर से नुआपड़ा जिले के सीनापाली जाने वाली सरकारी बस (ओआर 02 बीई 6396) बुधवार की रात को अपने...
ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 8 की मौत
- Details
- Wednesday, 22 May 2013 22:34
- Hits: 8
छिंदवाड़ा. मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में देव पूजन के लिए जा रहे श्रद्घालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई, इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है, वहीं 17 लोग घायल हुए हैं। पुलिस अधीक्षक पुरुषोत्तम शर्मा ने आईएएनएस को बताया कि जनजातीय वर्ग के लोग बुधवार की सुबह नौगांव से लावा घोघरी देव पूजन के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर...
देशभर में लू से लोग हलाकान
- Details
- Friday, 17 May 2013 10:47
- Hits: 5
भोपाल. मध्य प्रदेश में लू के थपेड़ों ने फिर झुलसाना शुरू कर दिया है. धूप चुभने लगी है और दोपहर पसीने से तरबतर कर देने वाली है. राज्य में बीते 24 घंटों में सबसे गर्म नौगांव रहा जहां अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. राज्य में गर्मी अपने पूरे तेवर दिखाने लगी है. शुक्रवार को सुबह से ही मौसम तल्ख है. मौसम विभाग का...
उप्र : सड़क हादसों में 21 की मौत
- Details
- Tuesday, 21 May 2013 11:38
- Hits: 12
लखनऊ. उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में मंगलवार को वाहनों की आपसी भिड़ंत में 21 लोगों की मौत हो गई और दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए. पहला हादसा कन्नौज जिले के कोतवाली शहर इलाके में हुआ, जहां एक रोडवेज बस और डीसीएम की आपसी भिंड़त में दोनों वाहनों में सवार 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हो गए. कन्नौज के पुलिस अधीक्षक हरि नारायण...
कटिहार : आम्रपाली ट्रेन बेपटरी
- Details
- Thursday, 16 May 2013 13:41
- Hits: 14
कटिहार. बिहार में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार रेल मंडल के कटिहार जंक्शन पर आज सुबह आम्रपाली एक्सप्रेस का इंजन और दो डिव्बे पटरी से उतर गए. मंडल रेल प्रबंधक अरुण कुमार शर्मा ने यहां बताया कि 15707 अप कटिहार-अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन को जब यार्ड से प्लेटफार्म पर लाया जा रहा था तभी उसका इंजन और दो डिव्बे अचानक पटरी से उतर गए....
भीषण आग, 150 घर जलकर राख
- Details
- Sunday, 19 May 2013 18:55
- Hits: 5
भरतपुर.राजस्थान में भरतपुर जिले के बयाना उपखंड के नगलातुला गांव में आज सुबह भीषण आग लग जाने से करीब 150 घर जलकर राख हो गये. सूत्रों के अनुसार बयाना उपखंड के 400 घरों के नगलातुला गांव में किसी कारण आग लग जाने से करीब 150 घर जलकर राख हो गये. दमकल सूत्रों के अनुसार आग पर काबू पाने के लिये तीन दमकल भरतपुर तथा तीन दमकलें बयाना से भेजी गई...
कश्मीर घाटी में भूकंप, दहशत
- Details
- Wednesday, 15 May 2013 13:57
- Hits: 16
श्रीनगर. कश्मीर घाटी और राजधानी श्रीनगर में कल रात भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई. मौसम विभाग के प्रवक्ता ने आज बताया कि कल रात डेढ बजे कश्मीर घाटी में 4.8 की तीव्रता वाला भूकंप आया. इसके बाद रात लगभग ढाई बजे 3.8 की तीव्रता वाला भूकंप का दूसरा झटका महसूस किया गया. इन दोनों का केन्द्र जम्मू क्षेत्र का किश्तवार क्षेत्र था....
ग्रेनेड विस्फोट, एक व्यक्ति की मौत
- Details
- Sunday, 19 May 2013 11:58
- Hits: 9
जम्मू. जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में कल एक ग्रेनेड विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई. एक अधिकारी ने यहां बताया कि मोहम्मद युसूफ (16) मवेशियों को चरा रहा था कि उसे झाड़ी में पड़ा हुआ एक ग्रेनेड मिला और उसने इस ग्रेनेड के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी. इसी दौरान ग्रेनेड में दुर्घटनावश विस्फोट हो गया जिससे इस किशोर की मौके पर ही मौत...
मिजोरम, भूस्खलन में 15 मरे
- Details
- Tuesday, 14 May 2013 20:22
- Hits: 4
आइजल.मिजोरम में मंगलवार को तीन अन्य शव बरामद होने के बाद 11 मई को हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 15 हो गई. यह जानकारी अधिकारियों ने दी. मिजोरम के राहत और पुनर्वास विभाग के अधिकारी ने कहा, "महिलाओं सहित कम से कम 25 घायलों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है. भूस्खलन के बाद से लापता हुए तीन व्यक्तियों को खोजने के लिए प्रयास जारी है."...




