•  
  •  
  •  

Wed06192013

Last update03:14:27 AM

ब्रेकिंग न्यूज़

राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार

User Rating:  / 0

भोपाल. झारखण्ड में नक्सली हमले में शहीद हुए केंद्रीय सुरक्षा बल ( सीआरपीएफ ) के जवान चम्पालाल का शनिवार को रतलाम के ग्राम घटला में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहीद चम्पालाल की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित किया और अन्तिम यात्रा में कांधा भी दिया. मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि चम्पालाल के शहीद होने का उन्हें बेहद दुख है. साथ ही इस बात का गर्व भी है कि चम्पालाल ने देश की रक्षा की खातिर अपने प्राणों को हंसते-हंसते बलिदान कर दिया. उनके इस त्याग पर पूरे देश को गर्व है. मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है और परिवार की देखभाल करने के लिए कृत संकल्पित है. मुख्यमंत्री ने शहीद के परिवार को 15 लाख रुपये प्रदान करने और उनके पुत्र हर्ष एवं उनकी पत्नी दुर्गा के लिए रतलाम में एक आवासीय भूखण्ड प्रदान करने की घोषणा की. चौहान ने शहीद की पत्नी को उनके चाहने पर शासकीय नौकरी प्रदान करने की, शहीद चम्पालाल की जन्म-स्थली ग्राम घटला में अन्त्येष्टि स्थल तक पक्की सड़क बनाने तथा ग्राम में ग्रामवासियों द्वारा तय स्थल पर शहीद की मूर्ति स्थापित करने की भी घोषणा की. उन्होंने शहीद के बेटे की सुरक्षा एवं देखभाल तथा आगे की पढाई के लिए शासन की प्रतिबद्घता भी व्यक्त की.

अंको का मायाजाल

four five six
seven eight nine
अंकों में छुपा आपका भविष्य

आज का पंचांग

panchang
आज का विस्तृत पंचांग

जिनका जन्मदिन है

birthdayimage
आपका आने वाला साल कैसा रहेगा

शुभ-अशुभ

shubhashubh
आज के शुभ एवं अशुभ मुहूर्त

आज का राशिफल

Mesh Vrishabh
Kark Singh Kanya
Tula Vrishchik Dhanu
Makar Kumbh Meen
आज का दिन आपके लिए कैसा है?