150वीं जयंती पर विशेष सिक्के जारी
- Details
- Saturday, 12 January 2013 20:55
- Hits: 34
नयी दिल्ली.राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने आज यहां स्वामी विवेकानंद के 150वीं जयंती स्मरणोत्सव का उद्घाटन किया तथा इस अवसर पर विशेष स्मारक सिक्के जारी किये गये. राष्ट्रपति भवन आडिटोरियम में हुये इस समारोह में सत्तारुढ़ संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष सोनिया गांधी, रक्षा मंत्री ए के एंटनी, वित्त मंत्री पी चिदम्बरम, संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री कपिल सिव्बल, संस्कृति मंत्री चंद्रेश कुमारीकटोच तथा रामकृष्ण मिशन के स्वामी शुचितानंद उपस्थित थे. चिदम्बरम ने इस अवसर पर 150 रुपये और पांच रुपये के स्मारक सिक्के जारी किये तथा इसका पहला सेट राष्ट्रपति को भेंट किया. सिव्बल ने स्वामी विवेकानंद पर चार स्मारक डाक टिकट जारी किये तथा इनका एक सेट राष्ट्रपति को भेंट किया. इनमें से एक डाक टिकट बीस रुपये तथा शेष तीन पांच पांच रुपये मूल्य के हैं. समारोह में स्वामी विवेकानंद को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित कीगयी तथा मानवता की भलाई तथा गरीबों के उत्थान के लिये उनके द्वारा कि ये गये कार्यों को याद किया गया. सरकार ने स्वामी विवेकानंद की 150 वीं जयंती को स्मरणोत्सव के रुप में मनाने का फैसला किया है तथा इसके तहत पूरे वर्ष विभिन्न कार्यक्रमों और समारोह का आयोजन किया जायेगा. सरकार ने स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती राष्ट्रीय स्तर पर मनाने के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय समिति गठित की है. इसके लिए राष्ट्रीय क्रियान्वयन समिति भी गठित की गयी है, जिसके नए अध्यक्ष एंटनी बनाए गए हैं. पहले मुखर्जी इसके अध्यक्ष बनाए गए थे पर राष्ट्रपति बनने के बाद उनकी जगह श्री एंटनी को नया अध्यक्ष बनाया गया.
लोकप्रिय खबरें:
- चुनावी फायदे के लिए जरदारी ने करवाया मेरे भाई का कत्ल - 30/04/2013 13:53
- आईपीएल-6 : डेयरडेविल्स ने पुणे वारियर्स को 15 रनों से हराया - 28/04/2013 10:55
- IPL- 6 :रोमांचक मुकाबले में पंजाब ने पुणे को 7 विकेट से हराया - 21/04/2013 10:01
- आईपीएल-6 : सुपर किंग्स ने राजस्थान को 5 विकेट से हराया - 22/04/2013 19:52
- IPL-6 : दिल्ली डेयर डेविल्स के सामने उड़े कोलकाता के परखच्चे - 01/05/2013 09:43





