अपनी औकात में रहें पाक- भाजपा
- Details
- Saturday, 12 January 2013 03:37
- Hits: 23
रायपुर. पाकिस्तान के सैनिकों के दरिंदगी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी कड़ा रूख लेते हुए आज पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ अपनी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की. पार्टी के आव्हान पर आज भाजपा रायपुर जिले द्वारा बूढ़ापारा कर्मचारी भवन के सामने एक दिवसीय धरना देकर पाकिस्तान को भाजपा नेताओं ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी. धरने को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पाण्डेय ने कहा कि भारत पाकिस्तान की इस घिनौनी हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने का माद्दा रखता है. भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती प्रभा दुबे ने कहा कि अगर पाकिस्तान में हिम्मत है तो वे भारत के साथ सीधा-सीधा दो-दो हाथ करके देख लें उन्हें उनकी औकात का अंदाजा हो जाएगा. प्रदेश महामंत्री शिवरतन शर्मा ने पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा भारतीय सैनिकों पर किए गए कायराना कृत्य की तीव्र निंदा करते हुए कहा कि पाकिस्तान को अपनी औकात में रहना चाहिए वरना इसके गंभीर परिणाम पाकिस्तान को भुगतने पड़ेंगे. वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम अशरफी ने कहा कि पाकिस्तान भारत की खैरात पर बना हुआ देश है और उसे अपनी सीमा में रहकर बात करनी चाहिए. हज कमेटी के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने कहा कि पाकिस्तान किसी भी सूरत में भारत से टकराने का दुस्साहस न करें वरना पाकिस्तान की र्इंट से र्इंट बज जाएगी. प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रूस्तम भाटी ने केन्द्र सरकार की ढुलमूल विदेश नीति को दोषी ठहराते हुए कहा कि केन्द्र सरकार को इस मामले में सख्त कदम उठाना चाहिए. भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मिर्जा एजाज बेग ने कहा कि अगर उनमें ताकत है तो वे आर-पार की लड़ाई लड़के देख लें. नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सुभाष तिवारी ने कहा कि पूरा देश आक्रोशित है ऐसे समय में कांग्रेस पार्टी की चुप्पी समझ से परे हैं. कांग्रेस पार्टी की वोट बैंक की राजनीति देश की विदेश नीति और कूटनीति को भी प्रमाणित कर रही है.
लोकप्रिय खबरें:
- शिक्षाकर्मियों को शिक्षकों के बराबर वेतन, 9 वर्षों का गतिरोध खत्म - 26/04/2013 22:34
- मई में देय वेतन 8 फीसदी डीए के साथ - 19/04/2013 03:07
- शिक्षाकर्मियों को नया वेतन, डॉक्टरों की सेवा बढ़ेगी - 11/05/2013 02:58
- राज्य कर्मियों के डीए को हरी झंडी - 09/05/2013 03:47
- रमन सिंह व अन्य के खिलाफ जुआं एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग - 30/04/2013 22:52






