कही आप तो ऐसी नही हैं
- Details
- Thursday, 03 January 2013 00:27
- Hits: 91
अक्सर देखा जाता है.कि हम अपने आपको सभ्य शिक्षित तो मानते हैं लेकिन कई जगहों में हमारी सारी सभ्यता धरी की धरी रह जाती है. कई बार अपने आप को लोगों से ज्यादा अच्छा साबित करने के लिए ऐसे-ऐसे हथकंडे अपनाते हैं.जिसे देखकर अचानक मुंह से निकल ही जाता है कितनी फूहड़ है यह. कहीं आपके ऊपर ऐसे कंमेन्टस तो नही हो रहे हैं. इस चीज का आप विशेष ध्यान रखे कुछ इस तरह-
हमेशा समय अनुसार कपड़े पहनें-कई बार देखा जाता है कि कुछ लोग दुख के समय इस तरह के कपड़े पहन लेते हैं कि लोग उनकी उपस्थिति को भी पसंद नही करते. ऐसा ही कुछ होता है जब कोई आॅफिस में अपनी शान-शौकत दिखाने के लिए सोने से लदे हुए आ जाते हैं.
आवाज में मधुरता रखें-कई बार छोटी सी बात पर महिलाओं को रोड में चिल्लाते देखा जा सकता है.बात इतनी सामान्य होती है कि वे चाहें तो शांति से भी उस बात को समझा सकती हैं. उनकी बात करने के ढंग से कुछ लोग तो गंभीर मुददा होने पर भी कल्टी मारते हैं और लोगों से भी कहते मिलते है छोड़ों यार फुहड़ औरत है.आपकी आवाज की मधुरता से ही आपके व्यतित्व की पहचान होती है साथ ही आपके संस्कारों को भी पहचान मिलती है.
भौंडेÞ मेकअप से बचें-हमेशा अपने उम्र के हिसाब से ही चेहरे का मेकअप करें. कई बार हम अपने आप को कम उम्र की दिखाने के चक्कर में ऐसा तैयार हो जाते हैं जो हमें बेहूदगी का नाम भी दिलवा देते हैं.हमेशा ध्यान रखें मौसम के अनुसार लाईट मेकअप ही बढ़ती उम्र के लिए सही साबित होता है.
अपने बारे में बार-बार न बतायें-कई बार देखा जाता है कि हम अनजाने में ही लेकिन अपनी तारिफे करने में पीछे नही रहते.हम बार-बार लोगों के बीच स्वंय को सुपिरियर साबित करते रहतें हैं.
अगर आप में भी इस तरह की कोई आदत है तो जल्द से जल्द बदल डालें.






