रूसी स्मारक पर लघुशंका, गिरफ्तार
- Details
- Saturday, 12 January 2013 20:24
- Hits: 18
मास्को. रूस में अखंड ज्योति पर लघुशंका कर अपवित्र करने वाले मिस्र के नागरिक के लिए अधिकतम सजा की मांग की गई है. मिस्र का यह नागरिक रूस में पढ़ाई कर रहा है. संवाद एजेंसी आरआईए नोवोस्ती की रिपोर्ट के अनुसार वोल्गोगार्ड मेडिकल विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर का छात्र 29 वर्षीय मिस्र के नागरिक ने नव वर्ष की रात वोल्गोगार्ड सिटी में हीरोज एल्ले (वीर पथ) पर 1917-1921 के गृह युद्ध और ग्रेट पैट्रिओटिक वार के वीरों की याद में जलाई गई अखंड ज्योति पर लघुशंका कर दी. स्टेट ड्यूमा के डिप्टी और सत्ताधारी एकीकृत रूसी पार्टी के सदस्य व्लादिमीर गुतेनेव ने कहा कि यह घटना "ईश निंदा" है और इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. गुतेनेव ने कहा, "मेरा मानना है कि प्राचीन संस्कृति से समृद्ध मिस्र जैसे देश के नागरिक को कानून के मुताबिक अधिकतम सजा दी जाए. यह दूसरों के लिए सबक भी हो." लघुशंका करने के बाद लोगों द्वारा पकड़े जाने पर मिस्र के नागरिक ने माफी मांगी और कहा कि अपने रूसी मित्रों के साथ उसने अत्यधिक शराब पी ली थी.






