•  
  •  
  •  

Tue05212013

Last update09:48:59 PM

ब्रेकिंग न्यूज़
IPL:मुम्बई इंडियंस को 193 रनों का लक्ष्य : ..
Back मुख्य पृष्ठ मस्त खबरें 1 करोड़ ने किया सूर्य नमस्कार

1 करोड़ ने किया सूर्य नमस्कार

User Rating:  / 0

भोपाल.मध्यप्रदेश में स्वामी विवेकानंद जंयती युवा दिवस पर समवेत सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में एक करोड़ से अधिक स्कूली और महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रतलाम में सहभागिता की. वहाँ राजधानी भोपाल के समारोह में नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री बाबूलाल गौर ने सूर्य नमस्कार में हिस्सा लिया. बैरागढ़ के बालक हायर सेकण्डरी स्कूल में इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आसपास के स्कूली विद्यार्थियों ने सहभागिता की. आकावाणी के प्रदेश व्यापी प्रसारण के साथ कार्यक्रम प्रारंभ होने पर सर्वप्रथम कार्यक्रम से जुड़ी सूचनाएँ प्रसारित हुईं और फिर मंगलाचरण के स्वर गूंजे. आकाशवाणी से वंदे-मातरम् के प्रसारण के दौरान उपस्थित जनसमूह विद्यार्थी और अतिथियों ने अपने स्थान पर सम्मान पूर्वक खड़े होकर वंदे-मातरम का गायन किया. मध्यप्रदेश गान के पश्चात चिकित्सक प्रियनाथ अग्रवाल ने प्रदेश के विद्यार्थियों को आकाशवाणी के माध्यम से एकाग्रता और स्वस्थ जीवन के लिए सूर्य नमस्कार और प्राणायाम की महत्ता के बारे में बताया. इसके बाद स्वामी विवेकानंद जी के शिकागो भाषण के अंश और उसका हिन्दी अनुवाद का प्रसारण हुआ. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आकाशवाणी के माध्यम से विद्यार्थियों और जन.समुदाय को संबोधित किया. अपने पूर्व रिकार्डेड संदेश में मुख्यमंत्री  चौहान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अच्छे, सच्चे सदाचारी और जवाबदार नागरिक बन दें और प्रदेश का नाम रौशन करने का संकल्प लेने का आव्हान किया. आकाशवाणी ने जब सूर्य नमस्कार की उद्घोषणा प्रारंभ हुई तब पूरे प्रदेश में एकसाथ करोडों हाथ सूर्य की ओर उठ गये. तीन चक्र सूर्य नमस्कार और प्राणायाम के बाद कार्यक्रम के समापन की घोषणा के बाद भी अनेक स्थान पर विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के साथ योग गतिविधियों पर चर्चा प्रारंभ रखी.

अंको का मायाजाल

four five six
seven eight nine
अंकों में छुपा आपका भविष्य

आज का पंचांग

panchang
आज का विस्तृत पंचांग

जिनका जन्मदिन है

birthdayimage
आपका आने वाला साल कैसा रहेगा

शुभ-अशुभ

shubhashubh
आज के शुभ एवं अशुभ मुहूर्त

आज का राशिफल

Mesh Vrishabh
Kark Singh Kanya
Tula Vrishchik Dhanu
Makar Kumbh Meen
आज का दिन आपके लिए कैसा है?