25 सेकंड में सर्विस करो वर्ना....
- Details
- Saturday, 12 January 2013 20:55
- Hits: 29
मेलबोर्न.टेनिस मैचों में गति लाने के लिए सर्विस करने के समय को लेकर नया नियम इस समय एटीपी टूर में चर्चा और विवाद का विषय बना हुआ है. एसोसिएशन आफ टेनिस प्रोफेशनल्स (एटीपी) इस वर्ष से नयानियम लागू कर रहा है, जिससे खिलाड़ी को सर्विस करने के लिए 25 सेकेंड मिलेंगे. ऐसा नहीं कर पाने पर खिलाड़ी को पहले चेतावनी दी जायेगी और दूसरे उल्लंघन पर खिलाड़ी को अंकों का नुकसान उठाना होगा. ग्रैंड स्लेम में वर्षो से सर्विस के लिए 20 सेकेंड की समय सीमा रखी गयी है, लेकिन इस नियम का शायद ही कभी पालन होता हो. राफेल नडाल और नोवाक जीकोविच जैसे शीर्ष खिलाड़ी अपनी सर्विस की तैयारी के लिए इतना समय लेते हैं कि यह नियम कहीं पीछे छूट जाता है. नए नियम को एटीपी की खिलाड़ियों की परिषद ने पिछले महीने अपनी मंजूरी दे दी थी, लेकिन आस्ट्रेलियन ओपन से पहले वार्म अप टूर्नामेंटों में इसे सख्ती से लागू किए जाने पर खिलाड़ियों ने चिंता जताई है. खासतौर पर आस्ट्रेलियन ओपन के दौरान गर्मी को देखते हुए, जहां पांच सेटों तक मैच खिंच जाते हैं. आस्ट्रेलियन ओपन के टूर्नामेंट निदेशक क्रैग टिली ने संकेत दिया है कि खिलाड़ियों को मेलबोर्न पार्क में कुछ छूट मिल सकती है, जहां अधिकारी 20 सेकेंड का नियम इस्तेमाल करने में समझदारी से काम लेंगे. गत वर्ष आस्ट्रेलियन ओपन का फाइनल विजेता जोकोविच औरनडाल के बीच पांच घंटे 53 मिनट तक चला था जो ग्रैंड स्लेम फाइनल में रिकार्ड है. दोनों खिलाड़ी सर्विस करने में 30 सेकेंड तक का समय लगा रहे थे. जोकोविच सर्विस से पहले गेंद को कई बार कोर्ट पर बाउंस कराते रहते हैं और इससे लगने वाले समय से उनके प्रतिद्वंद्वी झुंझला भी जाते हैं. लेकिन जोकोविच ने कहा कि यदि यह नियम मेलबोर्न में सख्ती से लागू किया जाता है तो वह उसका पालन करेंगे. विश्व के नम्बर एक खिलाड़ी जोकोविच ने कहा "यदि मैं अंकों केबीच में 20 सेकेंड से ज्यादा का समय लेता हूं तो मुझे कोई शिकायत नहीं है, लेकिन यदि चेयर अम्पायर मुझसे आकर कहता है कि मुझे सावधान रहने की जरुरत है तो मैं इसकी शिकायत नहीं कर सकता. यह नियम है और मुझे इसका सम्मान करना पड़ेगा." सातवीं सीड फ्रांस के जो विल्फ्रेड सोंगा ने कहा कि सयम सीमा को लागू किया जाना चाहिए और 25 सेकेंड के नए नियम को एक मौका तो दिया जाना चाहिए.
लोकप्रिय खबरें:
- डेविस कप : भारत ने इंडोनेशिया का सूपड़ा किया साफ - 07/04/2013 20:06
- टाप 100 में आना है लक्ष्य: सोमदेव - 07/04/2013 22:57
- डेविस कप : भारत ने बनाई 3-0 की अपराजेय बढ़त - 06/04/2013 21:23
- क्ले कोर्ट : अलमाग्रो-मोनाको अंतिम-4 में - 13/04/2013 15:15
- भूपति-बोपन्ना को हरा पेस, मेल्जर क्वार्टर फाइनल में - 19/04/2013 18:57





