अमेरिका : ओक्लाहोमा सिटी में बवंडर से भारी तबाही, 51 की मौत
- Details
- Tuesday, 21 May 2013 09:54
- Hits: 7
वाशिंगटन. अमेरिका के दक्षिण मध्य में स्थित ओक्लाहोमा सिटी में आए भयंकर बवंडर में एक प्राथमिक स्कूल के सात बच्चों सहित 51 लोगों की मौत हो गई. इस बवंडर से भारी तबाही मची है. सीएनएन के मुताबिक, सोमवार शाम आए इस बवंडर के कई घंटे बाद आपातकालीन अधिकारी ओक्लाहोमा के दक्षिण हिस्से में स्थित मूर उपनगर के प्लाजा टॉवर्स एलीमेंट्री स्कूल का मलबा हटा रहे हैं. मलबे के नीचे छात्रों के दबे होने की आशंका के बीच बचावकर्मी पूरी रात तलाशी अभियान चलाते रहे, लेकिन अधिकारियों के मुताबिक इस मलबे से सिर्फ लाशें निकलीं. इस दौरान कई इमारतें एवं चिमनी जमींदोज हो कर मलबे में बदल गईं. मूर से गुजरने के दौरान यह बवंडर कम से कम दो मील क्षेत्र में फैला था....
रूस, कौकासस में 2 विस्फोट, 8 मरे
- Details
- Monday, 20 May 2013 22:25
- Hits: 4
मास्को.रूस के उत्तरी क्षेत्र कौकासस में सोमवार को दो कारों में विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक सरकारी प्रवक्ता के हवाले से बताया कि दोनों विस्फोट दागेस्तान रिपब्लिक के राजधानी शहर मखाचकला में अदालत नाजिर सेवा मुख्यालय के समीप हुए. उन्होंने कहा, "एक के बाद एक दोनों कारें उड़ गईं. इस हादसे...
जनरल मुशर्रफ की जमानत मंजूर
- Details
- Monday, 20 May 2013 20:59
- Hits: 11
इस्लामाबाद.पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भट्टा को 2007 के पर्याप्त सुरक्षा उपलव्ध नहीं कराने के मामले में आज जमानत मिल गई. जनरल मुशर्रफ में पाकिस्तान में 1999 में तख्ता पलटकर सत्ता हथियाई और करीब एक दशक तक सत्ता में रहने के बाद विदेश चले गए. करीब चार साल तक निर्वासित जीवन बिताने के बाद...
उ. कोरिया ने फिर किया परीक्षण
- Details
- Monday, 20 May 2013 18:49
- Hits: 11
सियोल.उत्तर कोरिया ने सोमवार को कम दूरी तक मार करने वाले दो और प्रक्षेपास्त्रों का परीक्षण किया, जबकि एक दिन पूर्व संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून ने उत्तर कोरिया से अपील की थी कि वह अपने विवादास्पद परमाणु कार्यक्रम पर फिर से वार्ता शुरू करे. दक्षिण कोरिया की समाचार एजेंसी योनहाप ने सियोल से सैन्य अधिकारियों के हवाले से बताया, "उत्तर...
गुरुद्वारा के करीब झगड़ा, 3 गिरफ्तार
- Details
- Monday, 20 May 2013 18:49
- Hits: 5
लंदन.ब्रिटेन के नॉरविच शहर स्थित एक गुरुद्वारे के बाहर झगड़े के बाद तीन लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया. नॉरफोक इस्टर्न डेली प्रेस के मुताबिक, 20 और 21 साल के दो लोगों को सार्वजनिक कानून-व्यवस्था के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. उन्हें वाइमोंधाम पुलिस जांच केंद्र ले जाया गया है, जबकि 30 साल के एक अन्य व्यक्ति को हमले के...
मारे गए 30 से अधिक लड़ाके सैनिक
- Details
- Monday, 20 May 2013 18:37
- Hits: 9
अम्मान.सीरिया में लेबनान के हिजबुल्ला विद्रोहियों ने दावा किया है कि सेना के जवानों ने उनके प्रभाव वाले कसैर कस्बे में हमला करके उसके कम से कम 30 लड़ाकों को मार दिया है. लेबनानी विद्रोहियों ने आज कहा कि इस हमले में उसके 30 लड़ाके के साथ ही राष्ट्रपति बशर अल असद के बफादार 20 सैनिक भी मारे गए हैं. सेना ने विद्रोहियों के इस दावे को गलत...
रूस में भूकंप के तगड़े झटके
- Details
- Monday, 20 May 2013 11:51
- Hits: 12
मास्को. रूस में कामचटका प्रायद्वीप के पूर्वी तट पर आज सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.2 आंकी गई. भूकंप का केंद्र 52.3 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 160.1 डिग्री पूर्वी देशांतर पर जमीन की सतह से 20 किलोमीटर गहराई में था. भूकंप से किसी तरह के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं...
नदी से 200 टन कचरा निकाला
- Details
- Sunday, 19 May 2013 22:23
- Hits: 19
काठमांडू.भारत के हरिद्वार स्थित गायत्री परिवार के आश्रम शांतिकुंज की टीम ने नेपाल की राजधानी काठमांडू में विश्वविख्यात पशुपतिनाथ मंदिर के समीप बाग्मती नदी से लगभग 200 टन कचरा निकाला. नदी स्वच्छता अभियान में नेपाल सरकार एवं वहां के कई संगठनों ने गायत्री परिवार को सहयोग दिया. गायत्री परिवार ने नेपाल सरकार एवं 54 एनजीओ की भागीदारी में...
बलूचिस्तान, हिंदुओं का हाल बेहाल
- Details
- Sunday, 19 May 2013 21:47
- Hits: 17
इस्लामाबाद.बंटवारे से पहले पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की आर्थिक समृद्धि और विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाला हिंदू समुदाय आज अशांत हो चुके क्षेत्र में खतरनाक परिस्थितियों में जीने की विवशता के साथ अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहा है. स्थानीय इतिहासकारों के मुताबिक इस इलाके में हिंदू बौद्ध मतावलंबियों के समय से ही रह...
विदेश 



