बवंडर से भारी तबाही, 91 की मौत
- Details
- Tuesday, 21 May 2013 09:54
- Hits: 22
वाशिंगटन. अमेरिका के दक्षिण मध्य शहर ओकलाहोमा में कल शाम आए विनाशकारी बवंडर में 20 बच्चों सहित कम से कम 91 लोगों के मारे जाने की आशंका है. इस भयंकर बवंडर ने अपने रास्ते में आए हर चीज को तबाह कर दिया. ओकलाहोमा स्थित मुख्य स्वास्थ्य परीक्षण कार्यालय की प्रवक्ता एमी इलियट ने स्थानीय टेलीविजन चैनल कोको 5 को बताया कि अभी तक 51 मौतों की पुष्टि हो चुकी है. उन्होंने बताया कि उनका कार्यालय अभी 40 अन्य मौतों की खबर की सत्यता की जांच कर रहा है. उन्होंने कहा कि ढहे हुए घरों और स्कूल के मलबे को हटाने के बाद ही मृतकों की सही संख्या का पता लगाया जा सकता है. मृतकों की संख्या में अभी और भी इजाफा हो सकता है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पूरा...
रूस, कौकासस में 2 विस्फोट, 8 मरे
- Details
- Monday, 20 May 2013 22:25
- Hits: 7
मास्को.रूस के उत्तरी क्षेत्र कौकासस में सोमवार को दो कारों में विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक सरकारी प्रवक्ता के हवाले से बताया कि दोनों विस्फोट दागेस्तान रिपब्लिक के राजधानी शहर मखाचकला में अदालत नाजिर सेवा मुख्यालय के समीप हुए. उन्होंने कहा, "एक के बाद एक दोनों कारें उड़ गईं. इस हादसे...
इराक में बम धमाके, 73 की मौत
- Details
- Saturday, 18 May 2013 10:32
- Hits: 9
बगदाद. इराक में शुक्रवार को हुए श्रृंखलाबद्ध विस्फोटों में 73 लोगों की मौत हो गई जबकि 148 अन्य घायल हो गए. यह जानकारी पुलिस अधिकारियों ने दी. समाचार एजेंसी के सिन्हुआ के मुताबिक, ये विस्फोट दियाला प्रांत की राजधानी बाकुबा और बगदाद में अलग-अलग स्थानों पर हुए. बाकुबा के मेयर अब्दुल्ला हयाली ने बताया कि शहर की सारोया मस्जिद के निकट दो...
रूस में भूकंप के तगड़े झटके
- Details
- Monday, 20 May 2013 11:51
- Hits: 12
मास्को. रूस में कामचटका प्रायद्वीप के पूर्वी तट पर आज सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.2 आंकी गई. भूकंप का केंद्र 52.3 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 160.1 डिग्री पूर्वी देशांतर पर जमीन की सतह से 20 किलोमीटर गहराई में था. भूकंप से किसी तरह के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं...
अमेरिका में रेल हादसा, 60 घायल
- Details
- Saturday, 18 May 2013 09:29
- Hits: 14
न्यूयार्क. अमेरिका के दक्षिण-पश्चिम कनेक्टिकट राज्य में अतिव्यस्त समय में विपरीत दिशा से आ रही दो यात्री रेलगाड़ियों के बीच हुई टक्कर में 60 लोग घायल हो गए जिनमें पांच की हालत नाजुक बनी हुई है. इस घटना से बोस्टन और न्यूयार्क के बीच मुख्य रेलमार्ग बाधित हो गया है. अधिकारियों ने बताया कि मेट्रो नॉर्थ की एक रेलगाड़ी न्यू हैवन से...
चीन : भारी बारिश, लाखों प्रभावित
- Details
- Sunday, 19 May 2013 18:16
- Hits: 1
बीजिंग.चीन के दक्षिण-पश्चिम इलाके में हो रही लगातार बारिश से कम से कम 200,000 लोग प्रभावित हुए हैं. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि गुरुवार से शुरू हुई भारी बारिश में गुआंझी प्रांत के 14 क्षेत्र तबाह हो गए हैं. बारिश में 561 घर बह चुके हैं, जबकि 12,120 हेक्टेयर भूमि पर लगी फसल नष्ट हो गई है. चीन...
बोस्टन हमले का जिम्मेदार जोखर
- Details
- Friday, 17 May 2013 12:35
- Hits: 8
वाशिंगटन. बोस्टन मैराथन हमले के बाद संदिग्ध हमलावर जोखर सारनाएव को जिस नौका से गिरफ्तार किया गया था, उसकी दीवार पर एक संदेश लिख कर उसने 15 अप्रैल की घटना की जिम्मेदारी ली थी. समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक यह जानकारी सीबीएस न्यूज के वरिष्ठ संवाददाता और एफबीआई निदेशक के पूर्व सहयोगी जॉन मिलर ने दी है. मिलर ने एक सूत्र के...
सीरिया में बम धमाका, 8 मरे
- Details
- Sunday, 19 May 2013 14:05
- Hits: 2
दमिश्क. सीरिया की राजधानी दमिश्क में शनिवार रात एक कार बम विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, विस्फोटक रुकन अदीन इलाके में एक कार में रखा गया था. बम निरोधक दस्ते ने उसी इलाके से एक अन्य विस्फोटक उपकरण को निष्क्रिय किया. इस बीच, ब्रिटेन स्थित सीरियन ऑब्जरवेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने...
महासेन तूफान ने मचाई तबाही
- Details
- Thursday, 16 May 2013 22:25
- Hits: 22
चटगांव.बांग्लादेश में आज महासेन तूफान के कारण छह लोगों की मौत हो गई और हजारों लोगों को शिविरों में शरण लेने को मजबूर होना पड़ा. बांग्लादेश में राहत कार्यों के लिए बनाए गए नियंत्रण केंद्र के सैन्य अधिकारी ने कहा कि तूफान के कहर ने छह लोगों की जान ले ली है. हालांकि मीडिया रिपोर्ट में मृतकों की संख्या नौ और पचास लोगों के घायल होने की बात...




