ड्रोन हमलों में कमी करेंगे - ओबामा
- Details
- Friday, 24 May 2013 17:57
- Hits: 1
वाशिंगटन.अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने विश्व स्तर पर जारी आतंकवाद विरोधी जंग को काबू करने की घोषणा करते हुये ड्रोन हमलों में कमी लाने और कुख्यात गुआंतानामो कैदखाने को बंद करने संबंधी कदम उठाने की कल बात कही. ओबामा ने अपनी सरकार की आगामी नीतियों पर प्रकाश डालते हुये "हमारे देश को अब भी आतंकवादियों के मंसूबों का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि हमें समझना होगा कि 09/11 से लेकर अब तक इस खतरे में कहीं अधिक अंतर आ चुका है." ड्रोन हमलों और इससे जुडे नैतिक प्रश्नों से जूझ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उनका देश इन हमलों का इस्तेमाल सिर्फ बहुत बड़े खतरे से दो चार होने की स्थिति में ही करेगा. अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने देश...
पाक सर्वकालिक मित्र - ली कुचियांग
- Details
- Thursday, 23 May 2013 19:15
- Hits: 4
इस्लामाबाद.चीन के प्रधानमंत्री ली कुचियांग ने पाकिस्तान को "सर्वकालिक मित्र" बताते हुये दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक व्यापार एवं ऊर्जा और बुनियादी ढांचे के विकास में सहयोग की वकालत की है. ली ने आज यहां सीनेट को संबोधित करते हुये कहा "हम चाहते हैं कि दोनों देशों के बीच गतिशील संतुलन बने." उन्होंने कहा "हम पाकिस्तान के साथ...
पाक से मजबूत करेंगे रिश्ते - ली
- Details
- Wednesday, 22 May 2013 19:26
- Hits: 6
इस्लामाबाद. चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग ने बुधवार को यहां कहा कि उनका देश, पाकिस्तान के साथ रिश्ते का विकास करेगा और उसे मजबूत बनाएगा। उन्होंने कहा कि इसमें अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्थितियों में बदलाव आड़े नहीं आएगा। ली बुधवार को सरकारी यात्रा पर पाकिस्तान पहुंचे हैं। ली ने कहा कि वह अपनी यात्रा के दौरान अपने साथ चीन की...
श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन
- Details
- Thursday, 23 May 2013 17:37
- Hits: 8
वाशिंगटन.अमेरिकी अपील अदालत के न्यायाधीश के रूप में भारतीय मूल के श्रीकांत 'श्री' श्रीनिवासन के नाम पर सीनेट में मतदान से पहले 21 सांसदों ने उनके समर्थन में सीनेट में बहुमत के नेता हैरी रीड को पत्र लिखा. अमेरिकी अपील अदालत के न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन के नाम को सीनेट की न्यायिक समिति से पिछले सप्ताह मंजूरी मिल चुकी है. वह...
चीन के पीएम ली पहुंचे पाक
- Details
- Wednesday, 22 May 2013 16:40
- Hits: 6
इस्लामाबाद. चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग पड़ोसी देशों के साथ रिश्ते को बेहतर बनाने का मकसद लेकर अपनी सरकारी यात्रा के क्रम में बुधवार को पाकिस्तान पहुंचे. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक पाकिस्तान की वायु सीमा में प्रवेश करने पर ली के विमान को पाकिस्तानी वायुसेना के छह लड़ाकू विमानों ने अपनी सुरक्षा घेरे में लिया. पाकिस्तान...
ईरान ने बढायी ताकत
- Details
- Thursday, 23 May 2013 10:35
- Hits: 17
विएना. अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने अपनी एक रिपोर्ट में यह खुलासा किया है कि ईरान ने अपने नातांज परमाणु संयंत्र में यूरेनियम के प्रसंस्करण की क्षमता कई गुणा बढा ली है. आईएईए ने बताया है कि ईरान ने अपने परमाणु संयंत्र में सैंकड़ों सेंट्रीफ्यूज लगाए हैं, जिससे उसकी यूरेनियम को प्रसंस्कृत करने की क्षमता बहुत बढ गई है. आईएईए...
इमरान को मिली अस्पताल से छुट्टी
- Details
- Wednesday, 22 May 2013 10:09
- Hits: 21
इस्लामाबाद. पाकिस्तान में एक चुनावी रैली के दौरान चोटिल हुए राजनीतिज्ञ एवं पूर्व क्रिकेटर इमरान खान को आज सुबह अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. इमरान फिलहाल विशेषरूप से तैयार स्पाइनल ब्रेसेज के सहारे चलेंगे. खान का इलाज लाहौर के शौकत खानम अस्पताल में चल रहा था. अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक वह कल बिना सहारे के 300 मीटर तक बिना किसी...
उपराष्ट्रपति जाएंगे इथियोपिया
- Details
- Wednesday, 22 May 2013 20:33
- Hits: 7
अदीस अबाबा. अफ्रीकी संघ की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ समारोह में हिस्सा लेने के लिए उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी 25 मई को इथियोपिया रवाना होंगे। इथियोपिया के विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि इस यात्रा से भारत और अफ्रीका के बीच व्यापारिक एवं राजनीतिक संबंधों में प्रणालीगत सुधार परिलक्षित होता है। आधिकारिक दिशा-निर्देशों के चलते...
अल्पसंख्यकों की रक्षा, कई देश विफल
- Details
- Tuesday, 21 May 2013 20:28
- Hits: 11
वाशिंगटन.अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने ईशनिंदा व स्वधर्म त्याग कानून के बढ़ते इस्तेमाल के अलावा बहाई, बौद्ध, हिंदू, यहूदी, ईसाई, मुस्लिम और सिख सहित विभिन्न धार्मिक समुदायों के खिलाफ होने वाली हिंसा और भेदभाव की वैश्विक समस्या पर चिंता प्रकट की है. उन्होंने लगभग 200 देशों में धार्मिक आजादी की स्थित पर आधारित विदेश विभाग के...




