•  
  •  
  •  

Thu05232013

Last update02:17:19 PM

ब्रेकिंग न्यूज़
Back मुख्य पृष्ठ यंग वर्ल्ड कामचोरी की सजा

कामचोरी की सजा

User Rating:  / 0

पंकजवन में टीपू नाम का एक बन्दर था जो जानवरों में सबसे चालाक था. एक दिन रीतू जंबो हाथी और बिन्दु भालू एक साथ बैठे थे वे सभी परेशान थे. उनकी परेशानी यह थी कि जब दूरदराज से उनके नाम की कोई चिट्ठी आती थी तो उसे लाने में लम्बू जिराफ लाने में काफी समय लगाता था. बगैर पैसे दिए कोई भी चिट्ठी उन्हें नही मिलती थी. एक दिन सबने बैठकर एकमत से सहमत होकर यह निश्चय किया कि पंकजवन का डाकिया टीपू बन्दर को बनाया जाए क्योंकि वह चुस्त और चालाक भी है. उसी दिन से टीपू बन्दर को पंकजवन का डाकिया बना दिया गया. टीपू बन्दर समय पर सभी को डाक लाकर दे देता था. टीपू बन्दर ने देखा कि उसे सभी चाहते हैं तो उसने पैसो की जगह हर एक से केला लेना शुरू कर दिया. धीरे-धीरे टीपू बन्दर कामचोर होता गया और उसकी कामचोरी बढ़ती गई. फिर धीरे-धीरे उसने सभी से पैसे लेना शुरू कर दिया. जब सभी ने देखा की टीपू बन्दर कामचोर हो गया है और सभी से पैसे लेने लगा है तो सबने बैठकर पंकजवन में एक बैठक आयोजित की और सर्वसम्मति से निर्णय पारित किया कि अब टीपू बन्दर को हटा दिया जाए और बिन्दु भालू को डाकिया बना दिया जाए.परन्तु इसी बीच जम्बो हाथी बीच में कूंद पड़ा और बोला अब इस जंगल में कोई डाकिया नहीं बनेगा तो सभी जानवरों ने उससे कहा कि नया डाकिया नहीं बनेगा तो हम लोगों को चिट्ठी कैसे मिलेगी.
जंबो हाथी ने कहा- अब शहर में अपने नाते रिश्तेदारों दोस्तों भाई-बहिनों और माता-पिता को यह संदेश भिजवा दो कि वे अब चिट्ठी न लिखें. तो आप सभी आगे देखेंगे कि टीपू बन्दर घर में बैठा रहेगा. बिन्दु भालू ने कहा भैय्या जम्बो आपका आइडिया बहुत अच्छा है. मगर अगर शहर में किसी को कुछ हो गया तो ख़बर कैसे पता लगेगी. सभी जानवर एक साथ बोले हाँ-हाँ बताओ कैसे पता चलेगा. जंबो हाथी ने कहा- सब शांत होकर मेरी बात सुनो हम सब मिलकर एक साथ पंकज वन में एक बूथ खोलेंगे और फोन नंबर लगायेंगे तो बात हो जाया करेगी. सभी जानवर अपने-अपने घरों में टेलीफोन लगा लें जिससे उन्हें कभी डाकिये के भरोसे रहना नही पड़ेगा. यह सुनकर सभी जानवर बहुत खुश हो गए.  यह सब बातें टीपू बन्दर सुन रहा था उसे अपनी भूल का एहसास हुआ और उसने बहुत पश्चाताप किया और उसने सभी जानवरों से माफी मांगी.

अंको का मायाजाल

four five six
seven eight nine
अंकों में छुपा आपका भविष्य

आज का पंचांग

panchang
आज का विस्तृत पंचांग

जिनका जन्मदिन है

birthdayimage
आपका आने वाला साल कैसा रहेगा

शुभ-अशुभ

shubhashubh
आज के शुभ एवं अशुभ मुहूर्त

आज का राशिफल

Mesh Vrishabh
Kark Singh Kanya
Tula Vrishchik Dhanu
Makar Kumbh Meen
आज का दिन आपके लिए कैसा है?