कॅरियर का आफ बीट पाथ
- Details
- Tuesday, 08 January 2013 03:06
- Hits: 90
परीक्षा खत्म होने के बाद स्टूडेंट्स के सामने किसी बढ़िया कोर्स में प्रवेश की चुनौती होती है. बहुत से छात्र इस चुनौती को सफलतापूर्वक पार कर लेते हैं तो बड़ी संख्या में छात्रों को निराशा हाथ लगती है लेकिन अब इन स्टूडेंट्स को निराश होने की जरूरत नहीं है. आज कॅरियर के फैलते दायरे में मेडिकल, इंजीनियरिंग जैसे मेन स्ट्रीम कॅरियर के अलावा भी ऐसे कई आॅफ बीट कोर्स लोकप्रिय हो रहे हैं जिन्हें चुनकर आप अपना कॅरियर बुलंद कर सकते हैं. खास बात यह है कि इन कोर्स के जरिए आप बचपन के किसी स्किल्स/पैशन/शौक को भी परवान चढ़ा सकते हैं.
कोरियोग्राफर-कोरियोग्राफी यानि डांसिंग एक कॅरियर के तौर पर अपनी पुख्ता जगह बना रही है. इस क्षेत्र में इंट्री लेने से पहले आपको तरह-तरह के डांस कंपोजीशन, गजब की कल्पनाशक्ति के साथ संगीत की धुनों में भी माहिर होना पडेÞगा. कोरियाग्राफर के लिए फिल्म, म्यूजिक, टेलीविजन, डांस इंस्टीट्यूट्स में बढ़िया मौके होते हैं.
प्रोफेशनल ब्लॉगर-ब्लॉग राइटिंग संवाद कायम करने का एक महत्वपूर्ण जरिया बन उभरा है. ऐसे में यह फील्ड उन युवाओं के लिए भी अहम है, जिन्हें लिखना पसंद है. ऐसे लोग किसी फर्म, कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़कर या किसी व्यक्ति के लिये पर्सनल ब्लागिंग कर कॅरियर चमका सकते हैं.
जेमोलॉजी-बढ़ती टेक्नोलॉजी की भूमिका के चलते जेमोलॉजी में अवसरों का दायरा अब काफी बढ़ चुका है. यहां इंट्री लेने वाले युवाओं को रत्न, धातुओं की गहरी जानकारी के साथ उनके डिजाइन, मार्केटिंग के काम में भी निपुण होना पड़ता है. कई यूनिवर्सिटी व संस्थान जेमोलॉजी में डिप्लोमा लेवल कोर्स आॅफर करते हैं.
टी टेस्टर-यदि आप चाय के दीवाने हैं और उसकी अलग-अलग किस्मों, तासीरों की भी अच्छी जानकारी रखते हैं तो अपने इस हुनर को कॅरियर बना सकते हैं. आज देश में बड़े-बड़े टी/कॉफी शॉप्स से लेकर टी बोर्ड आॅफ इंडिया में टी टेस्टर्स को हाथों-हाथ लिया जाता है. यहां फूड साइंस में ली गई डिग्री या संबंधित क्षेत्रों में कार्य अनुभव बहुत काम आता है.
अंडरवाटर कैरियर-आज उन युवाओं की बिल्कुल कमी नही है, जिन्हें जोखिम भरे कामों में लुत्फ आता है. ऐसे युवाओं के लिए स्कूबा डाइविंग बेहतर विकल्प है.स्कूबा डाइवर्स/अंडरवॉटर डाइवर्स समुद्र में गोता लगा ओसिनोग्राफिंग, शोध या फिर रेस्क्यू आॅपरेशन्स को अंजाम देते हैं. आज इस क्षेत्र में प्रशिक्षण देने वाले संस्थानों की कमी नहीं है.
गिफ्ट रैपर-तेजी से बदली अर्थव्यवस्था ने कुछ सामान्य चलनों में फर्क ला दिया है. गिफ्ट का फील्ड भी अब प्रोफेशनल हो चुका है, जहां बड़ी तादाद में उन लोगों की जरूरत है जो आकर्षक ढंग से गिफ्ट पैक कर सकते हों. बड़े-बड़े आफिसों, कॉरपोरेट घरानों में ऐसे लोगों के लिए इन दिनों काम की गुंजाइशें हैं.





